पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट (Bray Wyatt) एक बार फिर अपने ट्वीट के कारण चर्चा में आ गए हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग में अपनी वापसी को अब ब्रे वायट ने टीज कर दिया है। वायट ने दो मजेदार ट्वीट किए। वायट ने कहा कि वो जल्द ही कुछ नया क्रिएट करेंगे और उन्होंने टाइमलाइन की बात भी यहां की।Windham@WWEBrayWyattyoutu.be/KoyvTga3on8It makes me happy to see my brother do something that makes him happy. He inspires me to create. And create I shall.7:00 AM · Oct 28, 20214544395youtu.be/KoyvTga3on8It makes me happy to see my brother do something that makes him happy. He inspires me to create. And create I shall.पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने ट्वीट कर दिए बड़े संकेतWWE के साथ दो दिन बाद ब्रे वायट का 90 दिन का नॉन कम्पीट क्लाज कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। यानी की इसके बाद ब्रे वायट किसी भी कंपनी में जाकर अपना जलवा दिखा सकते हैं। जुलाई में WWE ने ब्रे वायट को रिलीज किया था। शुक्रवार तक उनका ये क्लाज खत्म हो जाएगा। इसके बाद AEW Rampage में डेब्यू कर सकते हैं। ब्लू ब्रांड में भी वापसी ब्रे वायट कर सकते हैं। हालांकि WWE में उनके दोबारा आने के चांस बहुत कम है। ब्रे वायट ने खुद ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।Windham@WWEBrayWyatt2 more days7:01 AM · Oct 28, 20211821623502 more daysपिछले कुछ महीने में ब्रे वायट ने ट्विटर के जरिए कई चौंकाने वाली संदेश फैंस को दिए। हालांकि अपने फ्यूचर को लेकर कोई भी बात उन्होंने नहीं रखी। इस तरह के ट्वीट पहले भी ब्रे वायट कर चुके हैं। 15 अक्टूबर को ब्रे वायट ने अपनी WrestleMania 37 की तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद भी कई तरह की बातें वायट को लेकर शुरू हुई।Windham@WWEBrayWyattDon’t worry.... I’ll feed ya baby birds. #KultOfWindham4:29 AM · Oct 16, 2021296592653Don’t worry.... I’ll feed ya baby birds. #KultOfWindham https://t.co/X3Am8vtFzeWWE ने जब ब्रे वायट को रिलीज किया था तब सभी फैंस नाखुश नजर आए। कई दिग्गजों ने भी WWE के ऊपर आरोप लगाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रे वायट का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। WWE में भी अपने कैरेक्टर से सभी को वायट ने प्रभावित किया था। ब्रे वायट अब किस कंपनी में जाकर अपना फ्यूचर आगे बढ़ाएंगे ये देखने वाली बात होगी। कुछ दिन बाद इस चीज़ का पता चल जाएगा। ब्रे वायट ने खुद वापसी के संकेत ट्वीट के जरिए दे दिए हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि AEW में अब ब्रे वायट कदम रखेंगे। ऐसा होगा तो फिर ये टोनी खान के लिए बहुत बड़ी बात होगी।