31 जुलाई को WWE ने ब्रे वायट (Bray Wyatt) को कंपनी से निकाल कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद लगातार रॉ (Raw) के एपिसोड में ब्रे वायट के नाम के चैंट्स लग रहे हैं। इस हफ्ते भी रेड ब्रांड में कुछ ऐसा ही देेखने को मिला। फैंस ने "We Want Wyatt" के चैंट्स लगाए। सबसे बड़ी बात की ब्रे वायट ने भी फैंस के इस चैंट्स को लाइक किया। ब्रे वायट की ये प्रतिक्रिया WWE यूनिवर्स के लिए चर्चा का विषय बन गई। WWE Raw में फैंस ने लगाए ब्रे वायट के चैंट्स वैसे फैंस द्वारा ब्रे वायट के लिए लगाए चैंट्स की आवाज विंस मैकमैहन के कान तक भी पहुंची होगी। विंस जरूर इस बारे में कुछ ना कुछ सोच रहे होंगे। फैंस लगातार विंस मैकमैहन को उनकी गलती का अहसास करा रहे हैं। पिछले हफ्ते भी रेड ब्रांड में चैंट्स लगाए गए थे और कुछ ऐसा ही इस हफ्ते भी देखने को मिला। इस हफ्ते एलेक्सा ब्लिस के मैच के दौरान ब्रे वायट के चैंट्स लगाए गए थे। ऐसा लग रहा है कि फैंस अब ये काम हर हफ्ते करेंगे।LOUD “We Want Wyatt” chants at #WWERaw in Orlando during the Alexa Bliss match 👀 pic.twitter.com/cVpvLe2mag— NoShow Wrestling Podcast (@NoShowWrestling) August 10, 2021मजेदार बात ये है कि ब्रे वायट ने इस ट्वीट को लाइक किया। ब्रे वायट ने किया लाइकWrestleMania 37 में अंतिम बार ब्रे वायट रिंग में एक्शन में नजर आए थे। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में एलेक्सा ब्लिस ने उनका ध्यान भटकाया था। इसके बाद हुई Raw में भी ब्रे वायट का सैगमेंट हुआ था। इसके बाद वो नजर नहीं आए। खबरों के मुताबिक इस महीने वायट की वापसी होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही उन्हें रिलीज कर दिया गया। ब्रे वायट ने अभी तक अपने फ्यूचर को लेकर कोई बड़ा बयान नहीं दिया। अगर फैंस हर हफ्ते उनके नाम के चैंट्स लगाएंगे तो फिर क्या पता वो वापसी कर सकते हैं। फैंस कितना प्यार ब्रे वायट से करते हैं इसका अंदाजा अब कंपनी को लग गया होगा। अब अगर AEW में ब्रे वायट जाएंगे तो फिर काफी नुकसान WWE को होगा। ब्रे वायट अगर Raw में रहते तो शायद व्यूअरशिप में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलती।