WWE से निकाले गए ब्रे वायट के संभावित AEW में डेब्यू की तारीख सामने आई

WWE ने जुलाई के महीने में इस साल ब्रे वायट को रिलीज किया था
WWE ने जुलाई के महीने में इस साल ब्रे वायट को रिलीज किया था

WWE ने कुछ महीने पहले ब्रे वायट (Bray Wyatt) को निकाल कर सभी को चौंका दिया था। अब ये कहा जा रहा है कि जल्द ही वो AEW में नजर आएंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर WWE के लिए बहुत बड़ा झटका ये होगा। हालांकि AEW में ब्रे वायट जाएंगे ये बात कंफर्म नहीं हुई है। डेव मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार AEW में ही ब्रे वायट जाएंगे और 29 सितंबर को वो यहां डेब्यू करेंगे। 29 सितंबर को AEW का शो रोचेस्टर, न्यूयॉर्क से आएगा। आपको बता दें ब्रे वायट का ये होमटाउन है।

Ad

WWE में ब्रे वायट ने बहुत नाम कमाया और कई चैंपियनशिप अपने नाम की

मैल्टजर ने जो तारीख बताई है वो काफी मजेदार नजर आ रही है। ब्रे वायट इस समय WWE के साथ 90 दिन नॉन कम्पीट क्लाज कॉन्ट्रैक्ट पर है। 29 अक्टूबर को उनका नॉन कम्पीट क्लाज खत्म हो जाएगा। इसके एक हफ्ते बाद 6 नवंबर को AEW का बहुत बड़ा पीपीवी होगा। अब ये किसी को नहीं पता है कि ब्रे वायट 90 दिन के क्लाज में है या नहीं। इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। शायद उनके कॉन्ट्रैक्ट में WWE ने कुछ बदलाव किया होगा।

डेव मैल्टजर ने तो अपनी खबर पर मुहर लगा दी है। वायट की तरफ से अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। अगर वायट इम्पैक्ट रेसलिंग में जाएंगे तो फिर वो 23 अक्टूबर को बाउंड द ग्लोरी पीपीवी में नजर आ सकते हैं। AEW की नजरें लगातार ब्रे वायट के ऊपर होंगी। रेसलिंग की दुनिया में वायट का बहुत बड़ा नाम हैं और AEW को वो बहुत फायदा पहुंचा सकते हैं।

31 जुलाई 2021 को WWE ने ब्रे वायट को रिलीज किया था। साल 2009 से वो WWE में काम कर रहे थे। कई चैंपियनशिप ब्रे वायट ने अपने नाम की। ब्रे वायट को रिलीज किए जाने से कोई भी खुश नजर नहीं आया था। यहां तक की Raw में फैंस ने उनके नाम के चैंट्स भी लगाए थे। ब्रे वायट का अगला कदम अब क्या होगा ये देखने वाली बात होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications