WWE SmackDown के बाद Bray Wyatt ने अपने ट्विटर एकाउंट के बायोडाटा में किया अनोखा बदलाव, गुत्थी की खोज में जुटे फैंस

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने दिया खास संदेश
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने दिया खास संदेश

Bray Wyatt: WWE SmackDown में इस हफ्ते एक बार फिर ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने खास प्रोमो दिया। कुछ अलग बातें उन्होंने फैंस को बताई। इसके बाद अब वायट ने अपने ट्विटर बायो में भी बदलाव कर दिया है। WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 में ब्रे ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। इसके बाद से वो लगातार चर्चा का विषय बने हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने दिया था इमोशनल प्रोमो

WWE SmackDown में पिछले हफ्ते ब्रे वायट नज़र आए। एक शानदार इमोशनल प्रोमो उन्होंने दिया। फैंस भी इस दौरान भावुक हो गए थे। इस हफ्ते भी खास अंदाज में वो नज़र आए। फैंस को उन्होंने संदेश दिया और कहा कि वो इस बार कुछ खतरनाक चीजें करेंगे। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे। वायट को लेकर अभी तक किसी भी प्लान का खुलासा नहीं हुआ है। उनका पहला प्रतिद्वंदी कौन होगा ये भी देखने वाली बात होगी।

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वायट ने फैंस को कुछ अनोखे संदेश दिए। वायट ने इसके बाद ट्विटर पर अपना बायो भी बदल दिया। इस बायो में एक गुप्त सवाल भी दिख रहा है।

जब मक्खी ने हमारी हड्डी तोड़ी थी, तब स्पाइडर कहां थे?

youtube-cover
Ad

ब्रे वायट इस सवाल के जरिए क्या कहना चाह रहे हैं ये बिल्कुल भी किसी को समझ नहीं आ रहा है। वायट के प्लान का बिल्कुल भी WWE द्वारा अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। उनका पहला प्रतिद्वंदी कौन होगा ये भी सबसे बड़ा सवाल है।

कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वायट एक फैक्शन का निर्माण करेंगे। अब इश फैक्शन में कौन-कौन होगा ये भी देखना होगा। ब्लू ब्रांड के आने वाले कुछ एपिसोड्स में पता चल जाएगा कि वायट का अगला कदम क्या होगा। ध्यान देने वाली बात है कि ब्रॉन स्ट्रोमैन भी ब्लू ब्रांड में है। वायट और स्ट्रोमैन का इतिहास तगड़ा रहा है। दोनों पहले वायट फैमिली के सदस्य रहे थे। इसके बाद से स्ट्रोमैन का करियर एकदम से बदल गया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications