WWE में कुछ दिनों पहले बड़े इवैंट हुए, और इन इवैंट में सबसे बड़ा इवैंट था ब्रैंड स्पिलट। ब्रैंड स्पिलट के बाद पता चल गया की स्मैकडाउन को कौन संभालेगा और रॉ पर किसका कंट्रोल होगा।
स्मैकडाउन के कमिश्नर शेन मैकमैहन और रॉ की कमिश्नर स्टेफनी मैकमैहन होंगी। वहीं रॉ के मैनेजर मिक फॉली और स्मैकडाउन के मैनेजर डेनियल ब्रायन होंगे।
जब लोगों ने सुना की ये दोनों स्टार्स ब्रैंड के मैनेजर बनके आ रहे हैं तो लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। डेनियल ब्रायन को वापिस देखकर काफी लोगों के साथ ब्रे वायट भी खुश हैं।
उन्होने अपने एक ट्वीट करके इस बारे में खुशी जताई की अब स्मैकडाउन को डेनियल ब्रायन संभालेंगे। उन्होने लिखा,"ये जानकार अच्छा लगा की स्मैकडाउन लाइव को डेनियल ब्रायन संभालेंगे।"
WWE के इस मूव से लगभग सभी दर्शक खुश हैं, और इसका पता रॉ और स्मैकडाउन की रेटिंग्स से भी चला। स्मैकडाउन रॉ जितनी तो अच्छी नहीं रही, पर इस बार वो काफी महीनों से अच्छी थी। डॉल्फ ज़िगलर का फिर से चैंपियनशिप की रेस में आना भी दिखाता है की आते ही डेनियल ब्रायन ने फैसले लेने शुरू कर दिए हैं, और आने वाले समय में स्मैकडाउन निश्चित ही और रोचक होने वाली है।It's good to know @WWEDanielBryan is
running Smackdown live. #EraOfWyatt pic.twitter.com/VUGQkgSChe
— Bray Wyatt (@WWEBrayWyatt) July 28, 2016