41 साल में दुनिया को अलविदा कहने वाले पूर्व चैंपियन को WWE SmackDown में Bray Wyatt ने दिया खास ट्रिब्यूट

Pankaj
WWE SmackDown में ब्रे वायट ने किया कमाल
WWE SmackDown में ब्रे वायट ने किया कमाल

Bray Wyatt: WWE SmackDown में इस हफ्ते ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने पूर्व सुपरस्टार ल्यूक हार्पर (Luke Harper) को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। आपको बता दें कि पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल और टैग टीम चैंपियन ल्यूक हार्पर (Luke Harper) का 26 दिसंबर, 2020 को 41 साल की उम्र में निधन हो गया था। वायट और हार्पर ने साथ में बहुत काम किया था और दोनों रियल लाइफ में बहुत अच्छे दोस्त भी थे।

Ad

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने दिया ट्रिब्यूट

SmackDown में एलए नाइट ने शानदार प्रोमो इस बार दिया। नाइट ने ब्रे वायट के ऊपर आरोप लगाए। उन्होंने इसके बाद वायट को रिंग में फाइट के लिए बुलाया। ब्रे ने एंट्री की। जब वो रिंग की तरफ आ रहे थे तब उन्होंने ल्यूक हार्पर के फेमस तकिया कलाम "yeah yeah yeah" का प्रयोग किया। इसके जरिए उन्होंने हार्पर को ट्रिब्यूट दिया।

Ad

वायट और हार्पर ने द वायट फैमिली में साथ में काम किया था। इन दोनों ने टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया था। दोनों ने रिंग में साथ में बहुत जबरदस्त काम किया था और फैंस भी इन्हें देखकर हमेशा खुश होते थे।

Ad

खैर इस हफ्ते हुए सैगमेंट में बहुत मजा आया। वायट और नाइट के बीच बात हुई। नाइट ने ब्रे के ऊपर अटैक भी कर दिया था। इस बार बड़ी स्क्रीन पर Uncle Howdy भी फैंस को दिखाई दिए। एलए को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने वायट पर अटैक जारी रखा था। अंत में Uncle Howdy ने स्टेज एरिया में एंट्री की। इसके बाद एलए नाइट भाग गए थे।

Uncle Howdy के राज से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इसके पीछे का प्लान क्या है ये किसी को नहीं पता है। वायट ने भी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। नाइट और वायट की राइवलरी भी धीरे-धीरे आगे बढ़ाई जा रही है। आने वाले समय में इन दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है। उस दौरान Uncle Howdy के बारे में फैंस को पता चल सकता है। अब देखना होगा कि इन दोनों की राइवलरी में आगे क्या देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications