WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते बिग ई (Big E) ने बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। कई बड़े दिग्गजों ने बिग ई को बधाई दी। अब इस लिस्ट में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट का नाम भी जुड़ गया है। ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने स्पेशल मैसेज बिग ई को भेजा। ये मैसेज फैंस के दिल को भी छू गया होगा। बिग ई ने अपने लंबे करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की। WWE Raw में बॉबी लैश्ले को बिग ई ने हराकर इतिहास कायम कियाWWE Raw के मेन इवेंट में बॉबी लैश्ले और रैंडी ऑर्टन के बीच मैच तय किया गया था। लैश्ले ने रैंडी ऑर्टन को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। रैंडी ऑर्टन को इसके बाद बॉबी लैश्ले ने एनाउंस टेबल पर पटका। इस दौरान लैश्ले के पैर में खतरनाक चोट लग गई। इसका पूरा फायदा बिग ई ने उठाया। बिग ई ने लैश्ले के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन कर WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली। Raw के एपिसोड से कुछ घंटे पहले बिग ई ने कैश इन का ऐलान भी कर दिया था।बिग ई के इस कारनामे पर ब्रे वायट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ब्रे वायट ने जमकर बिग ई की तारीफ की। Windham@WWEBrayWyattI am late on this, and I wasn’t there. But Big E is the type of dude that the boys line up to congratulate. It’s a real good look.12:24 PM · Sep 16, 2021325202538I am late on this, and I wasn’t there. But Big E is the type of dude that the boys line up to congratulate. It’s a real good look.ब्रे वायट द्वारा किए गए ट्वीट पर बिग ई की नजर भी पड़ी। बिग ई ने तुरंत ही ब्रे वायट को धन्यवाद दे दिया।Ettore “Big E” Ewen@WWEBigE@WWEBrayWyatt Incredibly sweet of you, my man. Thank you for your kindness.12:41 PM · Sep 16, 20218774308@WWEBrayWyatt Incredibly sweet of you, my man. Thank you for your kindness.बिग ई और ब्रे वायट का मुकाबला WWE में कई बार हो चुका है। बिग ई काफी पुराने रेसलर WWE के रहे हैं। वहीं ब्रे वायट ने भी काफी समय तक WWE में काम किया। बिग ई को WWE ने काफी लंबे समय बाद पुश दिया। पिछले साल ड्राफ्ट में न्यू डे को अलग कर दिया गया था। बिग ई ब्लू ब्रांड में ही रहे जबकि कोफी और जेवियर वुड्स को रेड ब्रांड में डाल दिया गया था। इसके बाद ये बात तय हो गई थी कि बिग ई को अब सिंगल सुपरस्टार के रूप में पुश दिया जाएगा। WWE ने ऐसा ही किया और अब वो चैंपियन बन गए।