WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्रे वायट (Bray Wyatt) को WWE ने रिलीज कर दिया है। WWE ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी। इस खबर पर वैसे किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। WWE ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर इस बात की जानकारी दी और ब्रे वायट को फ्यूचर के लिए विश किया। कंपनी ने ये बहुत फैसला लिया और अब बैकस्टेज में इस वजह से सभी लोग डरे हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ अन्य सुपरस्टार्स की छुट्टी भी जल्द हो सकती है।WWE has come to terms on the release of Bray Wyatt. We wish him the best in all his future endeavors. https://t.co/XIsUbaMUZ7 pic.twitter.com/koRuC3w1yr— WWE (@WWE) July 31, 2021WWE में ब्रे वायट का करियर बहुत ही शानदार रहा थाब्रे वायट की वापसी को लेकर पिछले कुछ समय से कई खबरें सामने आ रही थी। किसी को ये नहीं पता था कि अब रिंग में दोबारा ब्रे वायट नजर नहीं आएंगे। पिछले चार महीने से वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए थे। WrestleMania 37 के बाद हुई Raw में वो अंतिम बार नजर आए। इससे पहले WrestleMania 37 में रैंंडी ऑर्टन ने ब्रे वायट को हराया था। एलेक्सा ब्लिस ने इसमें दखलअंदाजी की थी। पिछले साल TLC पीपीवी में रैंडी ऑर्टन ने ब्रे वायट को रिंग में जिंदा जला दिया था।पिछले दो साल से ब्रे वायट ने अपने द फीन्ड कैरेक्टर से सभी का दिल जीता था। शुरूआत में ये कैरेक्टर किसी को पसंद नहीं आया लेकिन बाद में काफी सपोर्ट फैंस ने इसे किया। WWE ने भी काफी पुश ब्रे वायट को दिया। एक समय ऐसा आया जब ये कैरेक्टर छा गया था लेकिन WWE ने अचानक पुश देना बंद कर दिया। रैंडी ऑर्टन के साथ ब्रे वायट की बहुत लंबी राइवलरी रही और फैंस भी हर हफ्ते एक ही चीज देखकर निराश हो रहे थे। इस वजह से भी ब्रे वायट को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। हाल ही में वायट ने खुद अपनी वापसी टीज की थी। कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि WWE के पास उनके लिए कोई प्लान अभी मौजूद नहीं है। ब्रे वायट का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा क्योंकि उन्होंने कई बड़े दिग्गजों के साथ रिंग शेयर किया। वायट फैमिली के लीडर के रूप में ब्रे वायट ने काफी नाम कमाया और इसके बाद सिंगल रन भी उनका अच्छा रहा। जॉन सीना, अंडरटेकर और रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी बहुत ही यादगार रही। ब्रे वायट के रिलीज से कोई खुश नजर नहीं आएगा और विंस मैकमैहन के ऊपर अब दोबारा आरोप फैंस द्वारा लगाए जाएंगे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि WWE द्वारा ब्रे वायट को रिलीज कर दिया जाएगा।