"मैं WWE में अंडरटेकर को अपना गुरू मानता हूं"

समरस्लैम के वक्त WWE द्वारा WWE 2K18 की लॉन्चिंग पार्टी रखी गई थी। जिसमें सभी सुपरस्टार्स शामिल थे। उस वक्त मीडिया को ये ऑफऱ मिला की सुपरस्टार्स का इंटरव्यू लें। मियामी हेरार्ल्ड के स्कॉट ने ब्रे वायट के साथ बातचीत की थी। ब्रे वायट ने बताया की अंडरटेकर मेरे गुरू हैं। जब अंडरटेकर WWE में फुट टाइमर थे तो वो लॉकर रूम के लीडर थे। सुपरस्टार उनको देखते थे और सलाह लेते है, जब कोई सुपरस्टार अपने रास्ते से भटक जाता था तो अंडरटेकर उन्हें सही रास्ता दिखाने में मदद करते थे। लॉकर रूम में अंडरटेकर के लिए सबसे बड़ी समस्या ततब आई थी जब वो स्क्रूजॉब में थे। सूत्रों से ये पता चला है की उन्होंने खुद जाकर विंस मैकमैहन से बात करके कहा था की उन्हें ब्रे वायट से बात करने की जरूरत है। ब्रे वायट ने इंटरव्यू के दौरान अंडरटेकर के बारे में बहुत कुछ कहा। उनका कहना था की," चीजें तब बदलती है जब आप अपने करेक्टर में बदलाव करते हो। कई बार फैंस इसे समझ नहीं पाते है, इसके बाद आपको इसे समझ के बदलना पड़ता है। आपको उस वक्त क्या करना है और पहले क्या किया है ये पता होना चाहिए। आप हमेशा एक ही तरह नहीं रह सकते हो। इस बिजनेस में आपको हमेशा कुछ नया करना पड़ता है। अपने आप को उस काबिल और उसके अनुसार ढलना होता है। ये सब बातें मुझे अंडरटेकर ने कही थी"। अंडरटेकर ने हमेशा कुछ नया कुछ नया बदलाव किया तभी वो इतने सालों तक यहां नाम कमा पाए। कई रूप उन्होंने फैंस के सामने रखे। फैंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया। हर कोई गिमिक फैस को उनकी भा जाती थी। ब्रे वायट की फ्यूड इस समय रॉ में फिन बैलर के साथ चल रही है। नो मर्सी में इन दोनोें के बीच मुकाबला होगा। ब्रे वायट ने इस बार चैलेंज किया है की डीमन किंग के बिना वो मुझे नहीं हरा सकते है। अब फैंस को इन दोनोें की फाइट का इंतजार है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications