WWE Extreme Rules 2022 में धमाकेदार वापसी के बाद Bray Wyatt की पहली प्रतिक्रिया सामने आई, फैंस को दिया खास संदेश

Pankaj
WWE ने दिया फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज
WWE ने दिया फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज

Bray Wyatt: Extreme Rules 2022 में WWE ने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। इस इवेंट में दिग्गज ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने वापसी कर चौंका दिया। वापसी के बाद WWE यूनिवर्स को अपनी पहली प्रतिक्रिया भी ब्रे वायट ने दे दी है। करीब 14 महीने बाद वायट ने कंपनी में एंट्री की और बहुत बड़ा तोहफा फैंस को दिया। इस पल का इंतजार पूरा यूनिवर्स कर रहा था।

Ad

मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और मैट रिडल के बीच फाइट मिट मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। इस मैच में रिडल की जीत हुई। ये मैच खत्म होने के बाद अचानक एरीना की लाइटें बंद हो गई थी। यहां पर फैंस ने वायट की वापसी का अंदाजा लगा लिया था। इसके बाद वायट के पुराने अवतार दिखाए गए। उनका द फीन्ड रूप भी दिखाया। अंत में वायट ने लालटेन के साथ एंट्री की और मास्क निकाल कर बता दिया कि वो वापसी कर चुके हैं। WWE ने बहुत अच्छे से उनकी वापसी को प्लान किया था।

WWE में वापसी के बाद ब्रे वायट का खास संदेश सामने आया

वायट ने अब एक फैन के वीडियो को रीट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा फैन शानदार अंदाज में वायट की वापसी को देख रहा है। इस फैन ने उनका मास्क भी पहना है और वो वायट की एंट्री देखकर खुशी से उछल गया। वायट ने अपने फैंस को संदेश भी भेजा। उन्होंने कहा कि इस वजह से ही उन्होंने सभी को बहुत याद किया।

Ad
Ad

WWE का अब आगे वायट के लिए क्या प्लान रहेगा देखने वाली बात होगी। अगले महीने 5 नवंबर को सऊदी अरब में Crown Jewel इवेंट का आयोजन होगा। इस इवेंट में वायट धमाल मचा सकते हैं। WWE ने इस शो के लिए उनके लिए बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। ऐसा लग रहा है कि वायट रेड ब्रांड का ही हिस्सा होंगे। यहां उनकी राइवलरी कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ हो सकती है। शायद मैट रिडल को वो अपना अगला निशाना बना सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications