27 दिन पहले WWE टीवी से अचानक गायब होने वाले Bray Wyatt की पहली तस्वीर आई सामने, अलग अंदाज में आए नज़र

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Bray Wyatt: WWE टीवी से कुछ हफ्ते पहले अचानक ब्रे वायट (Bray Wyatt) गायब हो गए थे। अब उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। खैर ये खबर जानकर फैंस को अच्छा लगा होगा। वायट वैसे भी इस समय चर्चा का विषय बने हैं।

ब्रे वायट की राइवलरी बॉबी लैश्ले के साथ चल रही थी। WrestleMania 39 में इन दोनों के बीच मैच पक्का लग रहा था। अचानक वायट गायब हो गए। बाद में खबर सामने आई कि वो किसी पर्सनल मुद्दे के कारण बाहर हुए है। डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वो बीमार चल रहे हैं। अब वो इस बार मेनिया का हिस्सा भी शायद नहीं रहेंगे। लैश्ले भी उनकी वजह से अब अधर में लटक गए है।

ट्विटर पर एक फैन ने ब्रे वायट के साथ तस्वीर शेयर की। फैन ने कहा कि वो वायट से टैम्पा, फ्लोरिडा से बाहर मिले। एक सवाल के जवाब में फैन ने कहा कि उनके पांव में शायद दिक्कत है।

WWE टीवी में कब होगी ब्रे वायट की वापसी?

ब्रे वायट की वापसी को लेकर अभी तक कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है। वायट और WWE की तरफ से कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। ब्रे ने पिछले साल दोबारा WWE में वापसी की थी। इसके बाद एलए नाइट के साथ उनकी राइवलरी रही। Royal Rumble 2023 में नाइट के साथ उनका मैच हुआ था। इस मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी।

वायट को वापसी करे हुए बहुत टाइम हो गया। WWE टीवी पर अभी तक उन्होंने सिर्फ एक ही मैच लड़ा है। इस बात से भी फैंस गुस्से में है। उनका मौजूदा कैरेक्टर भी किसी को इस समय समझ नही आ रहा है। WWE ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया है ये भी किसी को नहीं पता। WrestleMania 39 का हिस्सा अब वायट नहीं रहेंगे। ये बात लगभग कंफर्म हो गई है। इस बात से फैंस भी नाखुश होंगे। इतने बड़े इवेंट में वायट का ना होना अच्छी खबर नहीं है। कंपनी को भी इस वजह से नुकसान होगा। अब देखना होगा कि आगे जाकर उन्हें लेकर क्या अपडेट सामने आएगा। 27 फरवरी को वो अंतिम बार WWE टीवी पर नज़र आए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment