WWE में द फीन्ड की दोबारा होगी धमाकेदार वापसी, SmackDown के एपिसोड में दिग्गज ने दिए संकेत?

Pankaj
WWE SmackDown में ब्रे वायट ने दिया शानदार प्रोमो
WWE SmackDown में ब्रे वायट ने दिया शानदार प्रोमो

Bray Wyatt: WWE SmackDown में इस हफ्ते ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने शानदार प्रोमो दिया। करीब दो महीने पहले वायट ने वापसी की थी। इसके बाद भी उन्होंने कुछ प्रोमो दिए लेकिन इस बार का बहुत ही जबरदस्त रहा था। वायट ने बताया कि उन्होंने पिछले हफ्ते एलए नाइट (LA Knight) पर हमला नहीं किया था।

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने दिए बहुत बड़े संकेत

वायट ने अंकल हाउडी को लेकर भी अपनी बात कही। इसके बाद अंकल हाउडी भी बड़ी स्क्रीन पर दिखे और उन्होंने वायट को झूठा कहा। वायट का प्रोमो सुनकर फैंस उत्साहित हो जाते हैं। ब्रे ने अपने बारे में भी इस बात की। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें मॉन्स्टर की तरह देखना चाहते हैं।

वायट ने ये भी कहा कि उन्हें पता है लोग क्या देखना चाहते हैं। इसके जरिए उन्होंने द फीन्ड की वापसी को टीज कर दिया। हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि वो उस तरह का इंसान अब नहीं बनना चाहते हैं।

वायट की एलए नाइट के साथ राइवलरी इस समय चल रही है। हालांकि किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या होगा। दोनों के बीच अगर मुकाबला होगा तो शानदार रहेगा। हालांकि ब्रे जिस हिसाब से प्रोमो दे रहे हैं उस देखकर कुछ और ही लग रहा है। अगर वो दोबारा फीन्ड कैरेक्टर में दिखेंगे तो अच्छा लगेगा। शुरूआत में ये कैरेक्टर किसी को अच्छा नहीं लगा था लेकिन बाद में फैंस ने इसे खूब पसंद किया।

अब देखना होगा कि वायट की स्टोरीलाइन आगे किस तरह बढ़ेगी। अंकल हाउडी को क्यों दिखाया जा रहा है? इसके पीछे की क्या कहानी है? उनका ब्रे से क्या संबंध है? ये सभी सवाल इस समय फैंस के दिमाग में चल रहे हैं। अब देखना होगा कि फैंस को इन सवालों के जवाब कब मिलेंगे। WWE के आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बड़ा खुलासा जरूर हो सकता है। फैंस को भी जल्द से जल्द सवालों के जवाब चाहिए। ट्रिपल एच ने भी इस बारे में जरूर कुछ बड़ा सोचा होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now