WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने एरिक रोवन और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ ट्विटर पर पुरानी फोटो पोस्ट की

Enter caption

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन के एपिसोड में ब्रे वायट ने वापसी की। वो इस बार अपने ऑरिजिनल गिमिक में फायरफ्लाई फनहाउस में नजर आए। वायट फैमिली ने WWE में पहले अपना जलवा कायम किया है। एरिक रोवन और ब्रॉन स्ट्रोमैन भी इस फैमिली का हिस्सा थे। कई बार इस फैमिली के रीयूनियन की बात सामने आती रही है। ब्रॉन स्ट्रोमैन इस समय WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। इन बातों पर अब ब्रे वायट ने फिर ट्वीट कर आग लगाने का काम कर दिया है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE के 5 मोमेंट्स जब फैंस के आंसू छलक आए

पूर्व WWE चैंपियन ने ट्विटर पर पुरानी फोटो पोस्ट की जिसमें वो एरिक रोवन और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये हैं कि कैप्शन बहुत ही शानदार इस फोटो के ऊपर ब्रे वायट ने डाला है।

Ad

क्या ब्रे वायट अब एरिक रोवन को WWE में वापस लाएंगे?

WWE ने हाल ही में कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। हालांकि कुछ सुपरस्टार्स की वापसी हो गई है। क्या अब एरिक रोवन की वापसी हो पाएगी ये सबसे बड़ा सवाल है क्योंकि ब्रे वायट ने फोटो डालकर जरूर कुछ ना कुछ संकेत दे दिए है। अगर वो वापसी करते हैं तो फिर वायट फैमिली एक हो सकती है। WWE आगे भी कई सुपरस्टार्स को वापस लाने की सोच रहा है। शायद इस लिस्ट में एरिक रोवन का नाम हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कई सुपरस्टार्स के नाम की लिस्ट बना भी दी गई है।

ब्रे वायट के पोस्ट से थोड़ा बहुत हिंट फैंस को मिल गया है। ल्यूक हॉर्पर भी इस फैमिली का हिस्सा थे लेकिन वो वापस अब नहीं आएंगे क्योंकि वो AEW में इस समय हैं। अगर एरिक की वापसी होती है तो फिर WWE स्मैकडाउन में फिर मजा आ जाएगा। ब्रॉन स्ट्रोमैन भी इस समय बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी WWE के बाहर काम नहीं किया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications