WWE ने Bray Wyatt को लेकर किया बड़ा ऐलान, इस हफ्ते Raw के एपिसोड में तबाही के साथ-साथ फैंस को मिलेगा सरप्राइज?

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर खास अपडेट
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर खास अपडेट

Bray Wyatt: WWE SmackDown में इस हफ्ते ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने इमोशनल प्रोमो दिया था। उनका प्रोमो सुनकर सभी भावुक हो गए थे। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड में भी वो नज़र आएंगे। यानी की वायट इस बार भी कुछ धमाल रेड ब्रांड के एपिसोड में मचा सकते हैं। अब देखना होगा कि यहां वो किसे अपना निशाना बनाएंगे।

आप सभी को पता है कि Extreme Rules 2022 में WWE ने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। ब्रे वायट ने शो के अंत में वापसी की थी। वायट को कंपनी ने पिछले साल जुलाई में निकाल दिया गया था। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो बहुत ही भावुक नज़र आए। वायट ने अपने पिछले एक साल के बारे में फैंस को बताया था। ब्रे ने ये भी कहा कि जब वो रिंग में आए तब काफी नर्वस थे लेकिन अब वो बहुत खुश हैं।

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई

Xero News ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए बताया कि वायट अब रेड ब्रांड के एपिसोड में भी नज़र आ सकते हैं। Xero News द्वारा जब भी कोई न्यूज़ दी जाती है तो फैंस उत्साहित हो जाते हैं। इनकी रिपोर्ट की खबरें लगभग सही मानी जाती है। इस लिहाज से ब्रे वायट की खबर को भी फैंस सीरियस ले रहे हैं।

सवाल ये खड़ा होता है कि अगर ब्रे वायट इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में आएंगे तो फिर उनका कदम क्या होगा। वो शो में फीजिकल तौर पर रहेंगे या नहीं ये भी एक सवाल है। Crown Jewel इवेंट का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। इस शो के लिए कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है। ब्रे वायट भी शायद शो का हिस्सा रहेंगे। इस लिहाज से ये भी देखने वाली बात होगी कि वायट का प्रतिद्वंदी कौन होगा। कुछ भी हो लेकिन WWE ने वायट के लिए बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links