WWE में Bray Wyatt की धमाकेदार वापसी का हुआ ऐलान, 14 दिन बाद फैंस को मिल सकता है इस साल का सबसे बड़ा तोहफा?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE: ब्रे वायट (Bray Wyatt) लंबे समय से WWE टीवी से दूर हैं। कंपनी के सबसे बड़े सितारों में से एक होने के नाते, उनकी संभावित वापसी की तारीख हमेशा अटकलों का विषय बनी रहती है। हाल की रिपोर्ट में उनकी वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

Royal Rumble में इस साल अंतिम बार एक्शन में वायट नज़र आए थे, जो उनकी पिछले साल वापसी के बाद से अब तक सिर्फ एक टीवी मैच है। WrestleMania में उनका मैच बॉबी लैश्ले के साथ होने वाला था। दोनों की राइवलरी की शुरूआत हो गई थी। मेनिया से पहले अचानक WWE टीवी से वायट चले गए। कई तरह की बातें फिर सामने आई। हालांकि अभी तक किसी को नहीं पता है कि उनके बाहर जाने का असली कारण क्या है।

अब WWE इनसाइडर BWE की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन जल्द ही वापस आने वाले हैं और SummerSlam में एक मेन इवेंट के बाद दिखाई दे सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि कंपनी समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए तीन मेन इवेंट को एडवर्टाइज कर रही है: जे उसो बनाम रोमन रेंस, कोडी रोड्स बनाम ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस बनाम फिन बैलर। मतलब कि इन मैचों में से किसी एक में वायट की एंट्री हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर यह फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज होगा।

क्या WWE SummerSlam में वापसी कर ब्रे वायट फैंस को देंगे सरप्राइज?

ब्रे वायट का कंपनी में दूसरा रन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। फैंस उनसे बहुत नाराज चल रहे हैं। उनके कैरेक्टर में भी बदलाव दिखाया गया था। लगा था कि कुछ अलग वो करते हुए नज़र आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। WWE SummerSlam 2023 में अगर उनकी वापसी हुई तो फिर ये फैंस के लिए अच्छी खबर होगी। कंपनी ने जरूर कुछ अच्छा प्लान उनके लिए बनाया होगा। उम्मीद के मुताबिक मेन इवेंट में रोमन और जे के बीच मैच होगा। शायद ब्रे आकर फिर रोमन को चुनौती पेश कर सकते हैं। दोनों की राइवलरी को लेकर पहले भी कुछ रिपोर्ट में बात कही गई थी।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now