Beautiful AEW Stars Can Get Success WWE: WWE और AEW दोनों ही मौजूदा समय में रेसलिंग जगत की दो सबसे बड़ी कंपनी है। दोनों ही प्रमोशन के विमेंस डिवीजन काफी जबरदस्त हैं। यहां कई खूबसूरत और टैलेंटेड रेसलर्स हैं। इस समय AEW में कुछ विमेंस स्टार्स हैं, जो आगे जाकर WWE का हिस्सा बन सकती हैं और वो बड़ा नाम भी बना सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 5 खूबसूरत AEW सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE में डेब्यू करते ही सफलता हासिल कर सकती हैं।5- क्रिस स्टेटलैंडर WWE में सफलता हासिल कर सकती हैं View this post on Instagram Instagram Postक्रिस स्टेटलैंडर AEW में काफी सालों से हैं लेकिन विमेंस डिवीजन के मिड कार्ड में फंसी हुई हैं। स्टेटलैंडर के पास जबरदस्त कद है और वो खूबसूरत भी हैं। रिंग में वो काफी टफ हैं और अन्य रेसलर्स का उन्हें धराशाई करना आसान नहीं है। इस तरह के स्टार्स WWE में बेहद सफल होते हैं। इसी वजह से AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद स्टेटलैंडर को WWE में आना चाहिए। अगर उन्हें यहां सही कैरेक्टर मिल गया, तो वो डेब्यू करते ही बड़ा नाम बना सकती हैं और सफलता प्राप्त कर सकती हैं।4- AEW रेसलर रिहो अन्य जापान की स्टार्स की तरह WWE में नाम बना सकती हैं View this post on Instagram Instagram Postरिहो AEW के साथ 2019 से जुड़ी हैं और वो शुरुआत में काफी सफल भी रही थीं। हालांकि, पिछले कुछ समय में उनकी बुकिंग खास नहीं रही है और फैंस उनकी बेहतर बुकिंग की उम्मीद कर रहे हैं। WWE में इस समय जापान की कई स्टार्स काम कर रही हैं और सफलता भी हासिल कर रही हैं। रिहो के पास भी काफी टैलेंट है और इसी वजह से अगर वो WWE में आगे जाकर डेब्यू करती हैं, तो काफी सफल हो सकती हैं।3- ब्रिट बेकर AEW से जाने पर WWE में बड़ा नाम बना सकती हैं View this post on Instagram Instagram Postब्रिट बेकर के पास WWE में सफलता हासिल करने के सारे गुण हैं लेकिन वो अभी AEW का हिस्सा हैं। AEW के शुरुआती दिनों में ब्रिट बेहद सफल रही थीं लेकिन पिछले कुछ समय में उनकी बुकिंग कुछ खास नहीं रही है और ऐसा लग रहा है कि AEW में उनके पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। ब्रिट WWE में आते ही अपनी शानदार रेसलिंग स्किल्स के दम पर सफलता हासिल कर सकती हैं। वो एक परफेक्ट स्टार हैं और उनके पास सालों तक रेसलिंग का अनुभव भी है। इसी वजह से उन्हें WWE में आते ही पुश मिल सकता है।2- WWE में AEW स्टार ऐना जे बेहद सफल रह सकती हैं View this post on Instagram Instagram Postऐना जे को AEW ही नहीं, बल्कि पूरे रेसलिंग जगत की सबसे खूबसूरत विमेंस स्टार्स में से एक माना जा सकता है। ऐना AEW में काफी सालों से हैं लेकिन उन्हें इतने बड़े मौके अब तक नहीं मिले हैं। हालांकि, WWE में वो बेहद सफल रह सकती हैं। ऐना के पास अच्छी माइक स्किल्स हैं और वो कैरेक्टर निभाना जानती हैं। अगर AEW से जाने के बाद वो WWE में आती हैं, तो काफी जल्दी आगे बढ़ सकती हैं। WWE उन्हें NXT ब्रांड के विमेंस डिवीजन का एक अहम हिस्सा बना सकता है।1- AEW विमेंस वर्ल्ड चैंपियन मरिया मे WWE में सफलता हासिल कर सकती हैं View this post on Instagram Instagram Postमरिया मे मौजूदा समय में AEW की सबसे बड़ी स्टार हैं और उनके पास विमेंस चैंपियनशिप है। बता दें कि मरिया ने AEW में आते ही बड़ा नाम कमाया और अपने कैरेक्टर वर्क के दम पर चैंपियन बन गईं। मरिया बेहद खूबसूरत हैं और उनकी रेसलिंग स्किल्स में भी काफी अच्छी हैं। उन्होंने 2019 में WWE के लिए ट्रायआउट दिया था लेकिन उन्हें साइन किया गया था। हालांकि, आने वाले समय में अगर वो AEW छोड़कर WWE में जाती हैं, तो बहुत जल्दी सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकती हैं।