क्या ब्रॉक लैसनर एक अच्छे यूनिवर्सल चैंपियन हैं?

रैसलमेनिया 33 में गोल्डबर्ग को ब्रॉक लैसनर ने हराकर यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था,जिसके बाद से आज तक लैसनर को कोई नहीं हरा पाया है। चैलेंजर कई सारे बदले लेकिन विजेता हमेशा ब्रॉक लैसनर ही रहे। ब्रॉन स्ट्रोमैन, एजे स्टाइल्स, समोआ जो, रोमन रेंस को वो हरा चुके हैं। अब कयास लगाए जा रहे है कि समरस्लैम में ये टाइटल लैसनर के हाथों को फिसल जाएगा और रेंस के कंधों पर यूनिवर्सल चैंपियनशिप का खिताब होगा।पिछले एक साल में लैसनर ने ये टाइटल अपने पास रखकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। सीएम पंक के 434 दिनों का रिकॉर्ड भी उन्होंने तोड़ दिया है। लैसनर अब इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां उनका रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल हैं। समरस्लैम तक तकरीबन 500 दिन हो जाएंगे। और यहां तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल हैं। एक सवाल यहां जरूर उठता है कि क्या लैसनर एक अच्छे यूनिवर्सल चैंपियन हैं? शायद ये सवाल फैंस के लिए काफी अटपटा हो। लेकिन कई मायने ऐसे भी है जहां से ये कहना गलत नहीं होगा कि लैसनर अच्छे चैंपियन रहे हैं। हालांकि फैंस अब उन्हें देखकर पक चुके है। यहीं वजह है कि समरस्लैम में वो हार सकते है। ब्रॉक लैसनर इस समय सबसे बड़े एथलीट हैं। लोगों को कैसे एंटरटेन करना है ये ब्रॉक लैसनर को बहुत अच्छे से आता हैं। उनकी वजह से ही WWE काफी मजेदार होता है। WWE में किसी भी दम नहीं है कि वो लैसनर को नीचे गिरा सके। स्क्रीप्ट के अलावा भी किसी को पता नहीं रहता कि लैसनर यहां पर क्या कर देंगे। 300 पाउंड के शानदार मॉन्स्टर वो है और रिंग में अपनी पूरी क्षमता वो दिखाते हैं। लोगों को हराना उन्हें बहुत अच्छे से आता हैं। जब लैसनर को लोग टीवी पर देखते है तो सिर्फ ये ही सोचते है कि अब वो क्या करेंगे? लैसनर कुछ भी कर सकते हैं। रॉ के एपिसोड में कर्ट एंगल कह चुके है कि लैसनर बहुत ही घटिया यूनिवर्सल चैंपियन रहे है। पिछले साल रैसलमेनिया के बाद से उन्होंने लगातार अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की है। गलती सिर्फ ये है कि वो पार्ट टाइमर रहे हैं। उन्होंने सभी सुपरस्टार्स को हराया। किसी मैच में ऐसा नहीं लगा कि कोई उनसे आगे निकल गया। स्ट्रोमैन जैसे सुपरस्टार की भी उन्होंने हालत खराब कर दी। अगर देखा जाए तो लैसनर इस टाइटल के योग्य नहीं है। क्योंकि वो एक पार्ट टाइमर के तौर पर काम करते है। पिछले कुछ सालों से कभी-कभी वो WWE टीवी पर नजर आए है। वो ये पहले ही बोल चुके है कि फ्यूचर में वो UFC में जाएंगे। इसका मतलब ये है कि वो ब्रांड के लिए लॉयल नहीं है। पिछले 14 महीने में देखा जाए तो लैसनर ने अपनी चैंपियनशिप कई आसान तरीके से अपने नाम की है। कंपनी ने उन्हें काफी आसान मौके देते हुए ये जताया है कि वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं। लेकिन इस एक साल में कई ऐसी चीजें हुई जो लैसनर के फेवर में भी गई है। WWE को हमेशा लैसनर की जरूरत रही है। ये ही उनके लिए काफी है। शुरूआती दौर में जब वो चैंपियन थे तो फैंस ने काफी सराहना की थी। लेकिन एक साल से ज्यादा हो गया अब फैंस उन्हें चैंपियन के रूप में पसंद नहीं करते हैं। निष्कर्ष निकाला जाए तो अंत में यहीं निकलता है कि WWE को इस समय लैसनर की जरूरत है। लैसनर के जाते ही कई सवाल खड़े हो जाते है। लैसनर की जगह कौन लेगा? कौन सुपरस्टार है जिसके बल पर व्यूवरशिप आगे बढ़ेगी?

Ad
youtube-cover

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications