ब्रॉक लैसनर को समरस्लैम के बाद होने वाली Raw के लिए एडवर्टाइज किया गया

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 28 अगस्त को होने वाली रॉ के लिए ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइज किया गया है। ये रॉ समरस्लैम के बाद पहली रॉ होगी। समरस्लैम का आयोजन 20 अगस्त को न्यू यॉर्क में होगा। WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर इस समय रॉ ब्रांड में हैं। इस समय उनकी लड़ाई समोआ जो के साथ चल रही है। रॉ के पीपीवी ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में इन दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फाइट होगी। जिसका आयोजन 9 जुलाई को होगा। WWE अब समरस्लैम के बाद होने वाले रॉ के लिए लैसनर को एडवर्टाइज कर रहा है। उधर समरस्लैम में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर का सामना फिन बैलर या फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन से होगा। इसके अलावा ब्रे वायट, रोमन रेंस, डीन एंब्रोज, समोआ जो और सैथ रॉलिंस को भी एडवर्टाइज किया जा रहा है। रॉ का पीपीवी ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर का आयोजन 9 जुलाई को होगा। इसमें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए समोआ जो का सामना ब्रॉक लैसनर से होगा। इसके बाद समरस्लैम का आयोजन 20 अगस्त को होगा। इसके बाद 28 अगस्त को पहली रॉ होगी। इस इवेंट के लिए टिकट पहले से बुक हो चुकी है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications