WrestleMania के बाद होने वाली Raw के लिए ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइज किया गया

WWE.com के अनुसार ब्रॉक लैसनर को रैसलमेनिया के बाद होने वाले पहले मंडे नाइट रॉ के लिए एडवर्टाइज किया गया है। रैसलमेनिया 2 अप्रैल को है। और मंडे नाइट रॉ 3 अप्रैल को होगी। इस बार की रैसलमेनिया फ्लोरिडा में होगी। हाल ही में रॉ में ब्रॉक लैसनर कई प्रोमो में नजर आए थे। लास्ट टाइम अगर उन्होंने 22 जुलाई 2002 को मंडे नाइट रॉ में रैसलिंग लड़ी थी। यहां उन्होंने टॉमी ड्रीमर को हराया था। लैसनर ने मेन रोस्टर में साल 2002 में डैब्यू किया था। जहां उन्होंने रॉ के कई बडे़ सुपरस्टार पर हमला किया था। इसके बाद अगले तीन हफ्ते तक वो रॉ में नजर आए थे। इसके बाद हुए समरस्लैम के बाद वो स्मैकडाउन में चले गए थे। साल 2004 तक वो स्मैक़डाउन में ही लड़े थे। बाद में वो साल 2012 में WWE में पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट पर आए थे। CageSideSeats ने हाल ही में अपनी कई रिपोर्ट में कहा था कि फ्यूचर में लैसनर रॉ में कई मैच लड़ सकते है। अब उनको इसके लिए एडवर्टाइज किया गया है तो उम्मीद है कि वो रॉ में ही रहेंगे। और इसका सीधा-सीधा मतलब है कि ये इस ब्रांड के लिए अच्छा है, क्योंकि लैसनर इस बिजनेस में सबसे बड़ा नाम है। फिलहाल तो सभी के दिमाग में रैसलमेनिया है। रैसलमेनिया में लैसनर का मुकाबला गोल्डबर्ग के साथ होना है। इसके तुरंत दूसरे दिन ही मंडे नाइट रॉ भी होगी। वैसे इस हफ्ते टैक्सस में बिग शो के साथ मैच के लिए भी लैसनर को एडवर्टाइज किया गया था। उधर फास्टलेन में गोल्डबर्ग का सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस के साथ होना है। उम्मीद ये भी है कि यहां लैसनर कुछ दखलअंदाजी जरूर कर सकते है। फैंस को वैसे लैसनर काफी पसंद है। जब भी वो आते है तो फैंस की खुशी देखने लायक बनती है। WWE भी उन्हें हमेशा बनाए रखना चाहता है क्योंकि ये उनके बिजनेस के लिए सबसे अच्छा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications