3 तरीके जिनसे SummerSlam में ब्रॉक लैसनर यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार सकते है

समरस्लैम पीपीवी को अब बस तीन हफ्ते से कम बचा हैं। WWE इस पीपीवी के लिए पूरा जोर लगा रहा है। रॉ में हमने लैसनर का खतरनाक रूप देख लिया है। उन्होंने कर्ट एंगल को एफ़-5 देने के साथ ही अपने वकील पॉल हेमन को भी 'चोक' करने की कोशिश की। फैंस ने इसके बाद रोमन रेंस के लिए पॉजिटिव चैंट्स शुरू कर दिए थे। वैसे इस बार समरस्लैम में भी सभी की नजरें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच पर ही है। इस मैच का बिल्डअप भी सही तरीके से हो रहा है। समरस्लैम में इस मैच में पक्का कुछ ना कुछ मोड़ जरूर आएगा। रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन या फिर ब्रॉक लैसनर ये मैच जीतेंगे। स्ट्रोमैन पर भी सभी की नजरें रहेंगी। क्योंकि उनके पास मनी इन द बैंक ब्रीफकेस है। आइए उन तीन तरीकों पर नजर डालते है जिनसे ब्रॉक लैसनर अपनी चैंपियनशिप हार सकते हैं।

Ad

रोमन रेंस क्लीन तौर पर जीत जाएं

रोमन रेंस तीसरी बार ब्रॉक लैसनर का सामना करेंगे। इससे पहले रैसलमेनिया और ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में इनका मुकाबला हो चुका है। लेकिन रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा था। ब्रॉक लैसनर के हारने का एक तरीका ये भी है कि रोमन रेंस इस मैच को सीधे- सीधे जीत जाएं। अगर ऐसा होता है तो रोमन रेंस के लिए काफी अच्छा होगा। क्योंकि इसके बाद लैसनर UFC में जाएंगे। तो ये सबसे अच्छा तरीका है।

ब्रॉन स्ट्रोमैन अपना मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन करें

ये सबसे अच्छा तरीका नजर आ रहा है। रोमन रेंस इस मैच को जीत जाएं और इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन आकर अपना ब्रीफकेस कैश इन कर दें। ये वैसा ही होगा जैसा रैसलमेनिया 31 में सैथ रॉलिंस ने किया था। ये यादगार पल फैंस के लिए हो जाएगा। ब्रॉन स्ट्रोमैन को भी किसी बड़ी चीज का इंतजार है। अगर यहां ये हो जाए तो सबसे बढ़िया होगा।

पॉल हेमन इस मैच में दखल देकर लैसनर का हरा दें

रॉ में जिस तरह का व्यवहार लैसनर ने पॉल हेमन के साथ किया था। उससे कहीं ना कहीं ये तरीका भी सामने आता है कि पॉल हेमन का बड़ा रोल समरस्लैम में रहेगा। इस मैच में अगर पॉल हेमन दखल दें तो फिर ब्रॉक लैसनर हार सकते हैं। वैसे ये होने की पूरी उम्मीद भी अब दिख रही है क्योंकि रॉ में सभी को पता है पॉल हेमन के साथ क्या हुआ?

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications