WWE में इस दिन एक्शन में लौट रहे हैं ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर अब UFC में जा रहे हैं, और इससे उनके WWE फैंस काफी दुखी हैं। लोग सोच रहे थे की कब ब्रॉक WWE में फुल टाइम एक्शन में दिखाई देंगे, वहीं ब्रॉक ने सबको चौकाते हुए इतना बड़ा फैसला लिया। लैसनर फैंस के साथ-साथ WWE के फैंस भी इस बात पर काफी चर्चा कर रहे हैं की WWE में ब्रॉक कब दिखाई देंगे। कुछ कह रहे हैं की वो अब कभी भी WWE में वापिस नहीं आ रहे हैं। तो कुछ के अनुसार वो जल्द ही वापसी करेंगे, खैर इन सब बातों पर खुद WWE ने चुप्पी तोड़ी है। अपने एक आधिकारिक बयान में उन्होने कहा है की ब्रॉक लैसनर अपनी UFC 200 की लड़ाई के बाद समरस्लैम में एक्शन में दिखाई देंगे। लेकिन अब पता चल रहा है की उनका WWE में आना अब उतना भी पक्का नहीं है। UFC के बाद समरस्लैम होनी है, और इस यहाँ लड़ाई के लिए ब्रॉक को फिटनेस टैस्ट में पास करना होगा। अब देखना होगा की ब्रॉक सही में WWE में आते हैं या हमें काफी दिनों तक ब्रॉक का इंतज़ार करना होगा। खुद WWE भी नहीं चाहेगी की ब्रॉक उनकी कंपनी छोड़कर कहीं और जाएँ।