यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर SummerSlam का हिस्सा होंगे ?

समरस्लैम WWE का बड़ा पीपीवी है। अगस्त में इस पीपीवी का आयोजन होगा। पूरी दुनिया की नजरें इस पीपीवी में रहती है। इसके लिए तैयारी अभी से शुरू हो गई है। मैच कार्ड में धमाकेदार मैचों ने एंट्री कर ली है। इस बीच एक ऐसा शख्स भी है जिसके बारे में चर्चाएं लगातार चल रही है और वो ब्रॉक लैसनर हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने UFC में वापसी की। कई फैंस का मानना है कि समरस्लैम में अब उनका अंतिम मैच होगा। क्या लैसनर समरस्लैम का हिस्सा होंगे अब ये बड़ा सवाल बन गया हैं? रैसलिंग ऑब्जर्वर के डेव मैल्टजर ने कहा कि ब्रॉक लैसनर समरस्लैम पीपीवी का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा इस बात की कोई जानकारी अभी नहीं है। WWE में अंतिम बार ब्रॉक लैसनर ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में नजर आए थे। यहां उन्होंने स्टील केज मैच में रोमन रेंस को हराया था। इसके बाद से वो WWE में नजर नहीं आए। पिछले हफ्ते UFC 226 के शो में दिखे जहां उन्होंने डेनियल को चैलेंज किया था। हालांकि वो डेनियल का मुकाबला UFC रिंग में इतनी जल्दी नहीं कर पाएंगे। तो इस बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो WWE शो में जल्द नजर आएंगे। मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ये बात बताई है कि समरस्लैम के लिए उनके प्रतिद्वंदी का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन रोमन रेंस या बॉबी लैश्ली में से कोई एक उनका सामना करेगा। एक्सट्रीम रूल्स में लैश्ले और रोमन रेंस के बीच मुकबाला होगा। वैसे लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन ने रॉ के बैकस्टेज में इस हफ्ते काम किया था। रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले का ओपनिंग सैगमेंट उन्होंने ही लिखा था। WWE का अगला पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स होगा। 15 जुलाई को इसका आयोजन होगा। इसके बाद अगले महीने समरस्लैम होगा। जिसका फैंस को बड़े ही बेसब्री से इंतजार है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications