SmackDown के लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने समोआ जो को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की

WWE ड्राफ्ट में ब्रॉक लैसनर रॉ में है। लेकिन लाइव इवेंट में कभी-कभी सुपरस्टार रॉ से स्मैकडाउन तो स्मैकडाउन से रॉ में चला जाता है। ऐसा ही इस बार के लाइव इवेंट में हुआ। रॉ के सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर स्मैकडाउन में नजर आए। और यहां पर उन्होंने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। ये WWE लाइव इवेंट टैम्पा में हुआ था।

Ad
youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। और वो इस समय यूनिवर्सल चैंपियन है। रैसलमेनिया 33 में गोल्डबर्ग को हराकर लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद तीन बार वो इस चैंपियनशिप को डिफेंड कर चुके है। तीन बार वो समोआ जो को हरा चुके है। काफी आरामदायक शिड्यूल होने के बाद भी उन्होंने लाइव इवेंट में हिस्सा लिया। और उनके आते ही टिकट पूरी बिक चुकी है। लैसनर ने लाइव इवेंट में समोआ जो को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। लाइव इवेंट में जब ब्रॉक लैसनर आए तो फैंस के होश उड़ गए। क्योंकि रॉ के सुपरस्टार को स्मैकडाउन में देखकर चौंकना लाजमी था। लैसनर ने यहां पर तीन सुपलैक्स और एक एफ-5 लगाकर ये मैच जीत लिया। 20 अगस्त को समरस्लैम पीपीवी का आयोजन होगा। यहां पर ब्रॉक लैसनर अब अपना यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। यहां पर फैटल 4 वे मैच होगा। जिसमें लैसनर को समोआ जो, रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन चुनौती देंगे। अफवाहें ये सामने आ रही है की लैसनर UFC में जा रहे है। हो सकता है की वो चैंपियनशिप गंवा सकते है। अब ये तो समरस्लैम में ही पता चल पाएगा की क्या होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications