ब्रॉक लैसनर का WWE लाइव इवेंट मैचों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म, इस हफ्ते लड़ेंगे आखिरी मैच

इस शुक्रवार को ब्रॉक लैसनर अपना यूनिवर्सल टाइटल केन और ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। लाइव इवेंट में शानदार ट्रिपल थ्रैट मुकाबला देखने को मिलेगा। ब्रॉक लैसनर का ये अंतिम लाइव इवेंट होगा। इसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। इसके बाद अब वो सीधे रैसलमेनिया 34 में रोमन रेंस के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करेंगे। अप्रैल तक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ है। रैसलमेनिया 34 के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। उससे पहले अब ये उनका लाइव इवेंट अंतिम होगा।बोस्टन में ये लाइव इवेंट होगा। अफवाहें ये सामने आ रही है कि लैसनर WWE के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाएंगे और इसके बाद वो UFC में जाएंगे। ब्रॉक लैसनर के साथ UFC के प्रैसिडेंट डाना व्हाइट कई बार देखेे गए है। लैसनर खुद अपना करियर अब UFC में बनाना चाहते है। ये तो सभी को पता है कि पिछले कई सालों से WWE में लैसनर पार्ट टाइमर के तौर पर काम कर रहे है। इसके अलावा कई लाइव इवेंट में भी उनको शिड्यूल किया गया था। लैसनर इस हफ्ते रॉ में आए थे और अगले हफ्ते भी रैसलमेनिया मैच को बिल्ड करने के लिए आएंगे। रोमन रेंस को लगातार दो रॉ से वो बुरी तरह पीट रहे थे। अगर ब्रॉक लैसनर अपना कॉन्ट्रैक्ट दोबारा आगे नहीं बढ़ाते है तो रैसलमेनिया 34 में वो अंतिम बार ऑन स्क्रीन नजर आएंगे। लेकिन बोस्टन का लाइव इवेंट भी उनका अंतिम लाइव इवेंट होगा। इस शुक्रवार को लाइव इवेंट होगा। इस साल रॉयल रंबल में भी इन तीनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फाइट हुई थी। रैसलमेनिया 34 के बाद लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट के बारे में पूरी तरह पता चल जाएगा। हालांकि फैंस चाहते है कि वो WWE में बने रहे और अपना कॉन्ट्रैक्ट बनाए रखे। रैसलमेनिया में उम्मीद ये जताई जा रही है कि वो रोमन रेंस से अपना टाइटल हार जाएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications