ब्रॉक लैसनर ने WWE इतिहास में कायम किया नया रिकॉर्ड

ब्रॉक लैसनर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ब्रॉक लैसनर ने केविन ओवंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले केविन ओवंस यूनिवर्सल चैंपियन थे। उनके पास सबसे ज्यादा ये टाइटल अपने पास रखने का रिकॉर्ड रखा। लेकिन अब 8 अक्टूबर को ये रिकॉर्ड ब्रॉक लैसनर के पास है। पिछले 6 महीनों से ये टाइटल उनके पास है। पिछले तीन पीपीवी में उऩ्होंने ये टाइटल डिफेंड किया है। फिन बैलर के बाद केविन ओवंस ऐसे सुपरस्टार है जो दूसरे यूनिवर्सल चैंपियनशिप बने। फिन बैलर जब जीते तो उऩ्हें इंजरी हो गई थी। जिसके बाद टाइटल उनके पास टिक नहीं पाया था। ओवंस ने एलिमिनेशन चैंबर में फैटल 4 वे मैच में बिग कैस, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया था। ओवंस का इस टाइटल का सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ओवंके साथ मुकाबला हुआ था। इसके अलावा क्रिस जैरिको के साथ भी उनकी इसके लिए फाइट हुए थी। फास्टलेन में गोल्डबर्ग के हाथों केविन ओवंस को हार का सामना करना पड़ा था। ओवंस के पास ये टाइटल 188 दिन तक रहा। गोल्डबर्ग के पास ज्यादा दिन तक ये टाइटल नहीं रहा। रैसलमेनिया 33 में गोल्डबर्ग को हराकर लैसनर ने टाइटल ले लिया। अब अफवाहों की मानें तो कहा ये जा रहा है कि रैसलमेनिया 34 तक ये टाइटल ब्रॉक लैसनर के पास ही रहेगा। और वहां पर वो रोमन रेंस हाथों ये टाइटल हार जाएंगे। अगर रैसलमेनिया 34 तक ये टाइटल लैसनर के पास ही रहता है तो फिर 374 दिन तक ये टाइटल लैसनर के पास ही रहेगा। यानि की एक साल और छह दिन। समरस्लैम के बाद ब्रॉक लैसनर WWE में नहीं दिखाई दिए है। और अब वो कब आएंगे इसका एलान भी नहीं हुआ है। शायद सर्वाइवर सीरीज से पहले उनकी वापसी हो सकती है। रैसमेनिया के बाद से लगातार उन्होंने हर पीपीवी में अपना टाइटल डिफेंड किया है। समोआ जो, ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर वो चैंपियन बने।