क्या WWE के लिए ब्रॉक लैसनर एक अच्छी डील है?

ब्रॉक लैसनर इस समय सबसे बड़े एथलीट हैं। लोगों को कैसे एंटरटेन करना है ये ब्रॉक लैसनर को बहुत अच्छे से आता हैं। उनकी वजह से ही WWE काफी मजेदार होता है। WWE में किसी भी दम नहीं है कि वो लैसनर को नीचे गिरा सके। स्क्रीप्ट के अलावा भी किसी को पता नहीं रहता कि लैसनर यहां पर क्या कर देंगे। 300 पाउंड के शानदार मॉन्स्टर वो है और रिंग में अपनी पूरी क्षमता वो दिखाते हैं। लोगों को हराना उन्हें बहुत अच्छे से आता हैं। जब लैसनर को लोग टीवी पर देखते है तो सिर्फ ये ही सोचते है कि अब वो क्या करेंगे? लैसनर कुछ भी कर सकते हैं। कुछ साल पहले मंडे नाइट रॉ में गाड़ी का दरवाजा उठाकर फैंस की तरफ को फेंक दिया था। रिंग में जाने से पहले रैंप पर उन्होंने ये कारनाम किया था। हालांकि लैसनर का ये मतलब नहीं होता कि फैंस को कोई नुकसान पहुंचे।लेकिन जब वो अपने करेक्टर में आते है तो काफी अच्छे लगते है। कभी कभार उनके मुताबिक चीजें हो जाती हैं। WWE में उन्होंने कई रिकॉर्ड और इतिहास अपने नाम किए है। यहीं नहीं UFC में भी उन्होंने अलग अलग तरीके के कारनामे किए हैं। घुटने से और सुपलैक्स मारना उनकी प्रमुखता है। अगर आप कोई पीवीवी देखते है और अंत में लैसनर आते है तो कुछ नया ही वो कर जाते हैं। 20 मिनट के लिए सभी लोग स्क्रिप्ट भूल जाते है क्योंकि लैसनर कब क्या कर दें किसी को पता नहीं। साल 2014 के समर में जॉन सीना औऱ लैसनर के मैच में क्या हुआ था ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। इस रात के बाद सब बदल गया था। जब-जब स्मैकडाउन और रॉ में लैसनर ने कदम रखा है रेटिंग ने भी काफी ऊंचाई छुई है। हमेशा दूसरों के टैलेंट को भी उन्होंने काफी आगे बढ़ाया है। WWE उनके साथ लगातार बना हुआ है। सोचिए पिछले एक साल से ज्यादा का समय हो गया और वो यूनिवर्सल चैंपियन हैं। वो पार्ट टाइमर की भूमिका में है। मुख्य पीपीवी में ही वो WWE में नजर आते है। WWE सबसे ज्यादा पैसा उन्हें देता है। ऐसा भी हो सकता है कि जितना पैसा WWE उन्हें देता है उतने में कई नए टैलेंट WWE में फ्यूचर के लिए आ जाएंगे। लेकिन WWE ऐसा नहीं करता। क्योंकि उन्हें पता है लैसनर कंपनी के लिए क्या कर सकते है। रॉ में जब भी वो आते है तो व्यूवरशिप काफी उड़ान भर लेती है। सिर्फ 10 मिनट के सैगमेंट से कंपनी को बहुत ज्यादा फायदा होता है। रैसलमेनिया 34 के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। यहीं वजह है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया गया। उनकी जगह लेने वाला भी WWE में अभी तक कोई नहीं है। उनके आस-पास भी कोई नहीं है। लैसनर को WWE की जरूरत नहीं है बल्कि WWE को लैसनर की काफी ज्यादा जरूरत हैं। पिछले कुछ सालों में एकतरफा राज उन्होंने यहां पर किया है। WWE भी उन्हें इतनी जल्दी जाने नहीं देगा। अगर लैसनर चले जाएंगे तो काफी नुकसान WWE को होगा। पीपीवी में आधे से ज्यादा टिकट लैसनर के नाम पर बिकती है। अगर आप लैसनर को पसंद करें या ना करें लेकिन WWE के लिए ये सबसे अच्छी डील हैं। निष्कर्ष निकाला जाए तो अंत में यहीं निकलता है कि WWE को इस समय लैसनर की जरूरत है। लैसनर के जाते ही कई सवाल खड़े हो जाते है। लैसनर की जगह कौन लेगा? कौन सुपरस्टार है जिसके बल पर व्यूवरशिप आगे बढ़ेगी? ये कुछ सवाल है जिनका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है। उम्मीद ये है कि WWE आगे भी लैसनर के साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाकर फैंस का मनोरंजन करते रहेगा।