WrestleMania 34 के बाद WWE छोड़ सकते हैं ब्रॉक लैसनर

WWE के साथ ब्रॉक लैसनर के रुप में एक यूनिक डील हुई। लैसनर के पास एक विकल्प था कि वह UFC में जाकर काम कर सकते थे, और यह उनकी वैलनेस पॉलिसी भी का उल्लंघन नहीं करता। यह देखने के लिए कि लैसनर हर चीज के साथ खुश है। उन्हें हर छ: महीने में अपने टर्म के बारे में फिर से बात करने का मौंका मिलता है। WWE ब्रॉक लैसनर के नाम को एक बौद्धिक संपत्ति के रूप नहीं लेना चाहता है। हालांकि सूत्रों के अनुसार पता चला है कि, लैसनर अपने अनुबंध के मुताबिक, जो कि 14 महीने बाद खत्म हो रहा हैं, उसके बाद उनके WWE छोड़ने की आंशका जताई जा रही हैं। तथ्य यह है विंंस के मुताबिक जो उन्हें 6 हफ्तो में एक बड़े स्टेज पर फिर से चैंपियन के रुप उनके सर पर क्राउन पहनाना चाहते हैं, बावजूद इसके वह WWE छोड़ने के लिए तैयार दिख रहे है। समय के साथ जब ब्रॉक लैसनर का WWE में अनुबंध समाप्त होगा, उसी के साथ उन पर USADA से लगा निलंबन खत्म हो जाएगा, जिसके बाद वह UFC में एक सनसनीखेज वापसी कर सकते हैं। आपको बता दें कि 30 दिसंबर, 2011 को UFC 141 पर अलिस्टेयर ओवरीम से हार के बाद लैसनर ने UFC छोड़ दी थी। वह WWE से वापस फिर से UFC में वापस आने से के लिए समय चाहते थें। रैसलमेनिया 28 की रात के बाद वह वापस WWE में लौट आए। पहली बार वह कंपनी में 2002 में प्रसिद्ध हुए थे। उन्होंने शुरुआत में 5 मिलियन डॉलर के भुगतान पर एक साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उन्होंने अपनी इस डील को दो साल रैसलमेनिया 31 तक के लिए और बढ़ा दिया, लेकिन इस दैरान उनके भुगतान में 5 मिलियन डॉलर की कटौती कर ली गई और 3.1 मिलियन डॉलर के साथ उनको आगे का भुगतान किया। 2015 में वह WWE और UFC के बीच बिखर गए। अंत में उन्हें WWE के लिए 3 साल से अधिक और साथ में और ज्यादा दिनों के साथ 3.1 मिलियन डॉलर के भुगतान के साथ आगे अपना अनुबंध करना पड़ा। इस समय एसोसिएटेड प्रेस ने ब्रॉक लैसनर पर एक लेख प्रकाशित किया, जिसमें उनके WWE में फिर से साइन और UFC/MMA में वापसी के प्रस्ताव को लेकर बात की हैं। लैसनर ने माना कि रैसलमेनिया 31 के 6 दिन पहले रॉ पर उन्हें एक नई WWE डील साइन का प्रस्ताव मिला था, जिसे वह मना नहीं कर सकते थे। ब्रॉक लैसनर की 2013-2015 की डील ब्रॉक से अतिरिक्त पीपीवी की अपेक्षा कर रहा था, हालांकि वर्तमान में 2015-2018 के अनुबंध के मुताबिक ब्रॉक की पहले से ज्यादा दिखने की जरुरत हैं। लैसनर के वर्तमान रैसलमेनिया के कार्यक्रम के अनुसार जिसका हमनें पिछले लेख में उल्लेख किया, जहां पर हमने लैसनर के आने वाले WWE यूनिवर्सल टाइटल जीतने की उम्मीद की थी। एक चीज बहुत दिलचस्प बात ये है, कि ब्रॉक लैसनर इस डील के लिए राजी नहीं थे, WWE ने रैसलमेनिया 31 पर साधारण तरह से रोमन रेंस को ब्रॉक लैसनर को हराने की योजना बनाई थी। तथ्य यह है कि रैसलमेनिया 31 से छ: दिन पहले लैसनर को रोमन रेंस के फैंस के साथ नाकाम रहने के परिणाम के कारण 9.3 मिलियन डॉलर की पेशकश की गई थी, और जिसके कारण WWE को ब्रॉक लैसनर को रखना पड़ा। अगर WWE लैसनर की वर्तमान डील खत्म होने तक उनके बराबर उपयुक्त स्टार ले आते हैं, तो WWE लैसनर का अनुबंध फिर से नवीनीकृत नहीं करेगा, और 3.1 मिलियन डॉलर बचाना चाहेगा। हालांकि अगर लैसनर WWE में अपने समय के बाद UFC में वापस जाते हैं तो यह WWE के लिए एक बड़ा झटके के रुप में होगा कि उनके सबसे बड़े स्टार में से एक स्टार उनके प्रतिद्वंद्वियों के साथ शामिल होने जा रहा हैं। ब्रॉक लैसनर को रैसलमेनिया 33 पर WWE यूनिवर्सल टाइटल जीतना चाहिए, क्योकिं यह जीत उनके 12 महीने के बचे अनुबंध पर एक लकीर छोड़ जाएगा। यह भी हो सकता है कि WWE के पास इसके अलावा और कोई प्लान भी हो सकता हैं उनके दिमाग में एक नए स्टार को लाने के कारण लैसनर को संभव रूप से मजबूत बनाने की योजना हो सकती हैं। हालांकि देखना होगा कि इस रोल के लिए कौन तैयार होता हैं। तीन साल बाद, अब क्या रोमन रेंस लैसनर को हरा देंगे और लैसनर के लिए फैंस की प्रतिक्रिया क्या होगी, यह बड़ा सवाल हैं। आपको रॉयल रंबल पर फैंस की प्रतिक्रिया सुनने की जरुरत हैं। जिसके मुताबिक रोमन रेंस, लैसनर का सामना करने के योग्य नहीं हैं, और अब अगर रेंस इसके योग्य नहीं है तो फिर कौन होगा लैसनर के योग्य, जो उनका सामना करेगा। इस उम्र में लैसनर का UFC में वापसी करने का सवाल ही नहीं उठता। इसके बाद लैसनर को WWE में रहना चाहिए और दोनों पक्ष के साथ काम करना चाहिए। इस साल लैसनर 40-50 दिनों के साथ काम काम करके इस साल का अंत कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके इस कार्यक्रम को देखते हुए वह अपने अगले टाइटल के सफर की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे हिसाब लैसनर के कई दिनांको पर काम करने के बाद WWE खुश होगा, जिसके बाद हमारा मानना है कि लैसनर का भविष्य उनके हाथों में ही हैं। कई मौकों पर लैसनर ने कहा है कि रैसलिंग एक जॉब के अलावा कुछ भी नहीं हैं। हमारा मानना है कि इस उम्र में उन्हें और मनी की जरुरत होगी, जो वह अपने और अपने बच्चों पर खर्च कर सके। लेखक: बिली भट्टी, अनुवादक: अंकित कुमार