ब्रॉक लैसनर के 5 मैच जो हम भविष्य में देखना चाहते हैं

4aa83-1513268465-800

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे खतरनाक और फेमस रैसलरों में से एक है। अपने डैब्यू के बाद से ही उन्हें 'द नैक्स्ट बिग थिंग' माना जाने लगा था। लेकिन लैसनर ने कंपनी में ऊंचाइयों पर होने के बाद भी कंपनी को अलविदा कह दिया और NFL, UFC, NJPW में अपना करियर बनाने की कोशिश की। UFC में सफलता हासिल करने के बाद ब्रॉक लैसनर ने WWE में वापसी की और उसके बाद से ही वो एक ऐसे रैसलर रहे हैं, जिन्हें रोक पाना बड़े-बड़े दिग्गजों के लिए आसान नहीं रही हैं। उन्होंने वापसी करने के बाद ही अंडरटेकर की स्ट्रीक को तोड़ा था। लैसनर के लिए अब भी कई सारे मैच ऐसें हैं, जिन्हें फैंस कभी भी देखना पसंद करेंगे।

ब्रॉक लैसनर vs द रॉक

2002 के समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर और द रॉक के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला था। द ग्रेट वन को हराकर ब्रॉक लैसनर चैंपियन बने और लैसनर को विरासत सौंपी गई। उसके बाद द रॉक हॉलीवुड चले गए। अब लैसनर और द रॉक दोनों ही पार्ट टाइमर हैं। द रॉक पहले भी इच्छा जता चुके हैं कि वो वापसी करने पर ब्रॉक लैसनर के साथ लड़ना पसंद करेंगे। रॉक ने बताया था कि पहले रैसलमेनिया 30 के लिए रॉक vs ब्रॉक के मैच का प्लान किया गया था, फिर रैसलमेनिया 31 में भी यही बात सामने आई थी, लेकिन मैच कभी नहीं हो पाया।

ब्रॉक लैसनर vs कर्ट एंगल

9c0af-1513267845-800

प्रो रैसलिंग इतिहास में अगर बड़ी दुश्मनियों की बात की जाएगी, तो उसमें लैसनर और कर्ट एंगल की दुश्मनी जरूर शामिल होगी। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे से अच्छा प्रदर्शन निकलवाया। बीस्ट और एंगल एमैच्योर रैसलिंग के दिग्गज रह चुके हैं, इस वजह से इनकी कैमिस्टी शानदार रही। 2003 के बाद से अब तक काफी कुछ बदल चुका है। लैसनर को एक ना हारने वाले सुपरस्टार के रूप में बुक किया जा रहा है। वहीं कर्ट एंगल जनरल मैनेजर की भूमिका को निभाते हुए हाल ही में रिंग में लौटे। इन दोनों के बीच का मैच हार्डकोर रैसलिंग फैंस समेत बाकी लोगों को बहुत खुशी देगा।

ब्रॉक लैसनर vs बतिस्ता

39a09-1513268786-800

बतिस्ता और ब्रॉक लैसनर 2002 में ओहायो वैली रैसलिंग का हिस्सा थे। उनके साथ उस दौरान रैंडी ऑर्टन और जॉन सीना भी हिस्सा थे। लैसनर को डैब्यू के बाद सीधे बड़े सुपरस्टार के रूप में बुक किया गया। वहीं बतिस्ता को कामयाबी हासिल करने के लिए इंतजार करना पड़ा। लैसनर के WWE छोड़ने के बाद बतिस्ता की किस्मत बदल गई और वो एक बड़े खतरनाक सुपरस्टार के रूप में तब्दील हो गई। WWE छोड़ने के बाद बतिस्ता ने हॉलीवुड में नाम कमाया जबकि लैसनर UFC में छाए। अगर भविष्य में बतिस्ता की WWE वापसी होती है तो उन्हें ब्रॉक लैसनर के साथ जरूर लडऩा चाहिए।

ब्रॉक लैसनर vs शिंस्के नाकामुरा

dba00-1513267286-800

शिंस्के नाकामुरा WWE के चुनिंदा करिश्माई रैसलरों में शामिल है, इसी वजह से उन्हें किंग ऑफ स्ट्रॉन्ग स्टाइल कहा गया। नाकामुरा का MMA में भी 3-1 का रिकॉर्ड रहा है। WWE डैब्यू के बाद से भले ही नाकामुरा की बुकिंग कुछ खास नहीं रही हो, लेकिन उनके बहुत काबिलियत है। लैसनर और नाकामुरा का सामना 2006 में जापान में हो चुका है, लेकिन WWE में ये मैच बुक होने पर शो को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिलेगी।

बॉबी लैश्ली

d8a2f-1513269766-800

ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ली में बहुत सारी समानताएं हैं। दोनों को पावरहाउस के तौर पर बुक किया गया और अच्छे पुश के बाद भी दोनों ही सुपरस्टार्स ने WWE छोड़ दी। लैश्ली और लैसनर ने MMA में करियर बनाया। ब्रॉक लैसनर UFC हैवीवेट चैंपियन बने जबकि बैलाटर MMA में लैश्ली का रिकॉर्ड 15-2 का रहा। दोनों के बीच बहुत सारी समानताएं हैं लेकिन इसके बावजूद इन दिग्गजों का कभी भी आमना सामना नहीं हुआ है। लैश्ली पहले भी लैसनर के साथ मैच लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। उम्मीद है भविष्य में हमें ये मैच जरूर देखने को मिलेगा।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now