कल होने वाली Raw के लिए ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइज नहीं किया गया

ब्रॉक लैसनर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पहले ये कहा जा रहा था कि बैकलैश के बाद होने वाली रॉ में ब्रॉक लैसनर आएंगे। लेकिन वो नहीं आएंगे। ब्रॉक लैसनर को कल होने वाली रॉ के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। इस हफ्ते उन्हें यूरोपियन टूर के लिए कोई भी शिड्यूल नहीं किया गया है। शायद उम्मीद ये जताई जा रही है कि वो 21 मई को होने वाली रॉ में आ सकते है। अफवाहें ये इस समय चल रही है कि अगली बार अब ब्रॉक लैसनर अपना यूनिवर्सल टाइटल मनी इन द बैंक पीपीवी में डिफेंड करेंगे। मनी इन द बैंक का आयोजन 17 जून को होगा। सिकागो में इसका आयोजन होगा। द रैसलिंग ऑब्र्जवर न्यूजलैटर के मुताबिक समरस्लैम तक लैसनर कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है। उससे पहले ही उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। हालांकि इस बात का पुख्ता नहीं है कि आगे क्या होगा। क्योंकि रैसलमेनिया और ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में जो हुआ वो सभी ने देखा। फैंस को जिस पल का दोबारा इंतजार है वो फिलहाल अब इस हफ्ते तो नहीं होगा। बैकलैश का समापन भी हो गया। बैकलैश पीपीवी ने फैंस को बहुत निराश किया है। फैंस एरीना छोड़ के चले गए थे। ऐसे में फिर ये बुरी खबर की रॉ में लैसनर नहीं आएंगे।WWE को बड़ा नुकसान इसका झेलना पड़ सकता है। ब्रॉक लैसनर 21 मई को होने वाली रॉ में आएंगे लेकिन वो क्या करेंगे किसके साथ उनकी फाइट शुरू होगी। इसका कुछ भी पता नहीं है क्योंकि पहले तो रोमन रेंस के साथ उनकी फाइट चल रही थी। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में रीमैच रोमन रेंस को मिला था लेकिन वो हार गए थे। अब लैसनर को कौन चुनौती देगा? ये सबसे बड़ा सवाल है। क्या ब्रॉन स्ट्रोमैन उनके अगले प्रतिद्वंदी होंगे। मनी इन द बैंक को भी ज्यादा समय नहीं है। अगले महीने ही इसका आयोजन होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications