अब भी UFC से जुड़े हुए हैं ब्रॉक लैसनर

कुछ समय पहले जब ब्रॉक लैसनर ने इस बात की घोषणा की थी की वो UFC में फिर से जा रहे हैं उस समय ही WWE फैंस काफी निराश हो गए थे, उन्हे लगा की अब ब्रॉक कभी भी WWE में नहीं दिखेंगे। लेकिन थोड़े ही दिनों बाद इस बात की पुष्टि भी हो गई की ब्रॉक लैसनर समरस्लैम में वापसी कर रहे हैं। इस बात को सुनकर लोगों को थोड़ी राहत मिली। अब पता चल रहा है की ब्रॉक लैसनर अब भी UFC से जुड़े हुए हैं, उनका कांट्रैक्ट अभी खत्म नहीं हुआ। इसी वजह से एंटी-डोपिंग एजेंसी भी ब्रॉक का बीच-बीच में ड्रग टैस्ट करती रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ ब्रॉक WWE से भी जुड़े हैं, और वो आने वाले कई इवैंट में दिखने वाले हैं। इस बारे में ब्रॉक ने कभी खुलके बात नहीं की वो क्यों दोनों जगह रहना चाहते हैं। ब्रॉक को UFC और WWE दोनों फैंस पसंद करते हैं शायद इसी वजह से वो दोनों जगह जुड़े हुए हों। खैर ये भी सच है की UFC 200 में हिस्सा लेने के लिए ब्रॉक को UFC इतिहास में सबसे ज़्यादा पे किया गया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications