अगले साल मार्च में लाइव इवेंट में नजर आएंगे ब्रॉक लैसनर

WWE ने 2017 में लाइव इवेंट्स के लिए ब्रॉक लैसनर को लेकर प्लानिंग की है। मार्च तक फैंस को लैसनर रॉ या पीपीवी के अलावा नज़र नहीं आएंगे। ewrestling.com के मुताबिक ब्रॉक लैसनर 10 मार्च 2017 को न्यूयॉर्क के बफैलो में होने वाले लाइव इवेंट में नजर आएंगे। लैसनर किस रैसलर के साथ फाइट करेंगे, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। ब्रॉक लैसनर एक पार्ट टाइम रैसलर हैं, जोकि फिलहाल गोल्डबर्ग के साथ सर्वाइवर सीरीज़ में होने वाले मैच के लिए बिजी है। लैसनर बड़े पीपीवी में अपने एडवोकेट पॉल हेमन के साथ नजर आते हैं। टोरंटो में होने वाले सर्वाइवर सीरीज़ का मेन इवेंट मैच ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग के बीच होगा। सर्वाइवर सीरीज़ में इंटरब्रैंड मैच देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मैन्स, विमेंस और टैग टीम एलिमिनेशन मैच भी देखने को मिलेंगे। 2016 में ब्रॉक लैसनर रॉयल रम्बल में भी लड़े थे। उन्हें ब्रे वायट फैमिली ने एलिमिनेट किया था। रैसलमेनिया 32 में उनका सामना ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ। वो समरस्लैम का हिस्सा भी थे, जहां उन्होंने टैक्नीकल नॉकआउट के जरिए हराया था। ब्रॉक लैसनर 4 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। 2012 में UFC से लौटने के बाद से वो WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। उन्होंने 2004 में कंपनी के साथ नाता तोड़ लिया था। 2014 में अंडरटेकर ने रैसलमेनिया 30 में हराकर उनकी 21 मैचों से चली आ रही स्ट्रीक को तोड़ा था। आखिर बार गोल्डबर्ग और लैसनर का सामना रैसलमेनिया में हुआ था। उस मैच के बाद दोनों स्टार्स ने कंपनी को छोड दिया था। उस मैच को रैसलमेनिया इतिहास का सबसे बेकार मैच में से एक माना जाता था। WWE 2K17 गेम के साथ डील साइन करने के बाद गोल्डबर्ग ने कंपनी में वापसी करने पर सहमति जताई। ब्रॉक लैसनर ने 2002 के समरस्लैम में द रॉक को हराया और वो WWE चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के रैसलर बने।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications