द बीस्ट के नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर एक बार फिर UFC में फाइट करते हुए ऩजर आएंगे। ईएसपीएन के स्पोर्ट्स सैंटर ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की पुष्ठि की।
ब्रॉक लैसनर के UFC में होने वाले मैच पर बोलते हुए WWE ने इस मैच में सिर्फ एक बार के लिए बताया। उन्होंने कहा कि ब्रॉक लैसनर 21 अगस्त को समरस्लैम में वापिस आंएंगे। लैसनर का अभी WWE के साथ करार है। ये घोषणा उन रिपोर्ट्स के बाद हुई है, जिनमें कहा गया था कि लैसनर और UFC के बीच डील को लेकर बात चल रही है। ये इवेंट 9 जुलाई को होगा। लैसनर की UFC वापसी काफी सही समय पर होने की बात सामने आई है। वो रैसलमेनिया के बाद WWE से दूर है। WWE 2K17 के हालिया कमर्शियल में उनका नाम था। कमर्शियल में गोल्डबर्ग एक पुलिस कार में सवार थे, वहां पर सुपलैक्स सिटी का साइन बोर्ड था। जिससे साफ होता है कि वो इशारा लैसनर की ओर था। गोल्ड के wwe में आखिरी मैच में लैसनर उनके विरोधी थे। क्या ये कमर्शियल इस बात का गवाह है कि दोनों WWE रिंग में जल्द दिखेंगे ? ऱैसल जोन की एक रिपोर्ट की बात मानी जाए तो लैसनर ने विंस मैकमैहन से अपने कॉन्ट्रैक्ट में नया क्लोज डालने की बात कही है, जिसके मुताबिक वो UFC फाइट भी लड़ पाएं। ये रैसलमेनिया 32 के दौरान हुआ था। अगर इस बात में सच्चाई है तो ये देखना मजेदार होगा कि विंस इस बात के लिए मानेंगे या नहीं।BREAKING: Brock Lesnar will be coming out of retirement to fight at UFC 200. His opponent is TBD. pic.twitter.com/G1YmJ7QuUO
— SportsCenter (@SportsCenter) June 5, 2016