रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच Summerslam में होने वाले मैच में होगा जबरदस्त ड्रामा

19 अगस्त को होने वाले समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। ये इस समरस्लैम की सबसे बड़ी हैडलाइन है। रैसलमेनिया 34 में इनका मुकाबला हुआ था। रैसलमेनिया के मेन इवेंट में ये मैच हुआ था। फैंस ने जो उम्मीद जताई थी ये दोनों वो यहां कर नहीं पाए थे। रोमन रेंस को जीतकर यहां साबित करना था कि वो टॉप गॉय है लेकिन हुआ सब उल्टा ही। रोमन रेंस यहां हार गए थे। फैंस की उम्मीदें गलत साबित हुई। इसके बाद फैंस रोमन रेंंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप में नहीं देखना चाहते थेे। फैंस किसी और को यहां देखना चाहते थे। इसके बाद ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में फिर से इन दोनों के बीच मैच हुआ। स्टील केज मैच में यहां फिर से रोमन रेंस की हार हुई। फैंस को यहां भी निराशा ही देखने को मिली। हालांकि इस मैच को लेकर कंट्रोवर्सी जरूर हुई थी। रोमन रेंस फिर से इस फ्यूड में शामिल हुए। क्रिएटिव टीम को लेकर फैंस नाराज हो गए थे। कंपनी का टॉप रैसलर बनाने का आइडिया WWE का फेल वैसे ही हो गया है। रोमन रेंस को लगातार निगेटिव रिस्पांस फैंस द्वारा मिलता है। अब इन दोनोें के बीच फिर से रीमैच एक बड़ा कदम WWE का है। क्रिएटिव टीम ने चौथा पेज इन दोनों के लिए फिर से तैयार कर दिया है। क्रिएटिव टीम को ये भी पता है कि यहां पॉजिटिव रिस्पांस नहीं आने वाला है। WWE यूनिवर्स की ये चिंता नहीं करते है। फैंस का सपोर्ट इसलिए इन्हें मिल नहीं पा रहा है। ब्रॉक लैसनर एक बड़े हील है। इसलिए रोमन रेंस के फेवर में बातें नहीं जा पा रही है। लैसनर कंपनी के इस समय टॉप में है। उनको आसानी से हराना भी काफी मुश्किल है। कंपनी फिर से रोमन रेंस को मौका दे रही है, इससे साफ जाहिर होता है कि WWE फैंस की उन्हें कोई चिंता नहीं है। WWE टीवी पर वो शो नहीं करना चाहते है। लैसनर को भी वो नीचे की ओर नहीं धकेल सकते है। हालांकि UFC में लैसनर का दांव उल्टा पड़ गया। फैंस बिल्कुल भी रोमन रेंस और लैसनर का मैच नहीं देखना चाहते है। रोमन रेंस के पास कोई गोल नहीं है लेकिन वो फिर भी इसके लिए लगे हुए है। पिछले कुछ रॉ में देखा जा रहा है कि WWE लैसनर की इमेज को गिरा रहा है। कुछ अच्छा रिस्पांस इसमें रोमन रेंस को भी मिला। लेकिन ये कभी कभार उनके साथ होता है। लैसनर ने अपने ए़डवोकेट और कर्ट एंगल पर हमला किया। उम्मीद जताई कि रोमन रेंस और पॉले हेमन का गठबंधन हो सकता है। इससे कहीं ना कहीं ये भी हो सकता है कि समरस्लैम में टाइटल उनके खिलाफ ड्राप किया जाए। और रोमन रेंस चैंपियन बन जाएं। लेकिन इसके बाद फिर इस कहानी में ट्विस्ट आ गया। रोमन रेंस के ऊपर पॉल हेमन ने स्प्रे डाल दिया। लैसनर ने आकर फिर रोमन रेंस को पीट दिया। तुरंत स्टोरीलाइन को अलग रूप दे दिया गया। अगर रोमन रेंस इस मैच को जीत जाते है तो फिर उन्हें चैलेंज करने के लिए और सुपरस्टार भी आएंगे। यहां से फिर मजा आ जाएगा। एक बात ये भी है कि WWE यहां कुछ भी कर सकता है। हो सकता है कि लैसनर अपना टाइटल फिर डिफेंड कर लें। विंस मैकमैहन के दिमाग को कोई नहीं पढ़ सकता है। समरस्लैम में ड्रामा जरूर होगा। पॉल हेमन के ऊपर पूरा दारोमदार है। वो कुछ ना कुछ यहां जरूर करेंगे। हो सकता है कि जो स्प्रे उन्होंने रोमन रेंस के ऊपर डाला था वो फिर लैसनर के ऊपर डाल दें। फैंस ये चाहते है कि समरस्लैम का मेन इवेंट सफलता पूर्वक खत्म हो। क्रिएटिव टीम इसे लेकर काफी मेहनत कर रही है। समरस्लैम WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट होता है। अगर यहां कुछ गड़बड़ हो गई तो फिर काफी नुकसान यहां झेलना पड़ेगा। उम्मीद ये ही जताई जा रही है कि इस मैच में ट्विस्ट जरूर आएगा। या फिर नया ड्रामा यहां देखने को जरूर मिलेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications