ब्रॉक लैसनर कब अपनी अगली UFC फाइट लड़ पाएंगे ?

ब्रॉक लैसनर ने UFC 226 इवेंट में नजर आकर पूरे रैसलिंग और MMA जगत में खलखली मचा दी थी। लैसनर ने UFC के डबल चैंपियन डेनियल कॉर्मियर को फाइट के लिए चैलेंज किया था। दरअसल इससे पहले डेनियल कॉर्मियर ने ही उन्हें केज (ऑक्टागन) में आने का न्यौता दिया था। UFC के प्रेसीडेंट डैना वाइट ने कंफर्म कर दिया है कि डेनियल कॉर्मियर और ब्रॉक लैसनर के बीच फाइट होगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ब्रॉक लैसनर की ये फाइट कब होगी? ब्रॉक लैसनर पर यूएस एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा लगाए गए बैन का क्या होगा? जिन फैंस को नहीं पता तो उन्हें बताते चलें कि UFC को एक खेल का दर्जा अमेरिका में दिया जाता है। बाकी खेलों की तरह ही यहां के फाइटरों का डोप टेस्ट होता है। जो भी कोई फाइटर डोप टेस्ट में फेल होता है या प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करता हुआ पाया जाता है, तो उसे बैन कर दिया जाता है। ब्रॉक लैसनर के साथ भी ऐसा हो चुका है। अमेरिकी एंटी डोपिंग एजेंसी ने बयान जारी करते हुए बताया कि ब्रॉक लैसनर 3 जुलाई को टेस्टिंग पूल में शामिल हो चुके हैं। UFC में फाइट लड़ने से पहले ब्रॉक लैसनर को डोप टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। एजेंसी ने कहा, "ब्रॉक लैसनर को अभी 6 महीने और 4 दिन का सस्पेंशन और पूरा करना होगा, तभी वो डलने के लिए मान्य माने जाएंगे। ब्रॉक लैसनर 8 जनवरी के बाद कभी भी UFC में फाइट लड़ सकते हैं।" आज से ठीक 2 साल पहले ब्रॉक लैसनर का सामना UFC 200 में मार्क हंट के साथ हुआ। लैसनर ने इस फाइट में हंट को हरा दिया था। बाद में खबर सामने आई कि लैसनर अपने डोप टेस्ट में फेल हो चुके हैं। इसके बाद नेवादा स्टेट एथलेटिक कमीशन ने ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड कर दिया। ब्रॉक लैसनर ने UFC को बताया था कि वो MMA से रिटायरमेंट ले रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications