आप मानें या ना मानें लेकिन WWE इतिहास के ब्रॉक लैसनर सबसे दिग्गज सुपरस्टार रहे हैं। अपनी जनरेशन मेें उन्होंने जो किया वो किसी ने नहीं किया और अभी भी वो कुछ ऐसा काम यहां कर रहे है जो शायद ही कोई कर पाए। यहीं वजह है WWE में उन्हें सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती हैं। उनके आस पास कोई भी नहीं हैं। ये भी तब जब वो कभी-कभी यहां पर आते हैं। पीपीवी या किसी बड़े इवेंट में ही वो नजर आते हैं।
रैसलमेनिया 34 में उनका मैच रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। तमाम अफवाहें और रिपोट्स में ये कहा जा रहा है कि वो रैसलमेनिया के बाद WWE छोड़ देंगे। क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट भी एक्सपायर हो रहा हैं। ब्रॉक लैसनर या तो इसके बाद अपने कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ा सकते है या फिर रैसलमेनिया के बाद UFC में फाइट करने जा सकते हैं।
रैसलमेनिया 31 में तीन साल पहले ब्रॉक लैसनर का सामना रोमन रेंस के साथ ही हुआ था। इसके बाद ये कहा जा रहा था कि वो रॉ में आकर वो चले जाएंगे। वो WWE से खुश नहीं हैं। लेकिन ये सब गलत हो गया। लैसनर को दोबारा रिटेन किया गया और रैसलमेनिया 34 तक उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया। जैसे तैसे वो मान गए।
रैसलिंग ऑब्जर्वर के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि इस बार भी इतिहास बनेगा। और WWE लैसनर को बनाए रखेगा। लैसनर भी यहां रहना चाहते हैं। WWE दोबारा ये करके दिखाएगा क्योंकि उन्हें अभी भी इसकी जरूरत हैं।
वैसे WWE भी लैसनर को इस तरीके से बिल्ड कर रहा है कि वो आगे यहीं रहें। फैंस के दिमाग में भी ये ही डाला जा रहा है। रोमन रेंस ने आकर दो हफ्ते उनके खिलाफ प्रोमो किए और वो नहीं आए। फिर इस हफ्ते वो आए। तो इससे ये पता चलता है कि WWE कैसे उन्हें आगे के लिए तैयार किया जा रहा है।
— Dana White (@danawhite) February 26, 2018