ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना की साल 2017 में WWE से हुई कमाई का हुआ खुलासा

ब्रॉक लैसनर WWE के लैजेंड हैं। वो सिर्फ सबसे बड़े मॉन्स्टर ही नहीं बल्कि WWE में सबसे ज्यादा कमाने वाले सुपरस्टार भी है। हालांकि वो एक पार्ट टाइमर के तौर पर यहां काम करते है। साल 2017 में लगातार उन्होंने बड़े पीपीवी में अपनी यूनविर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की है फ़ोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार एक मैच की कमाई 923,000 डॉलर रही हैं। ब्रॉक लैसनर को WWE आसानी से पैसा दे देता है क्योंकि ब्रॉक लैसनर ऑडियंस व्यूवरशिप लाने के बादशाह हैं। इसलिए जब भी लैसनर रिंग में होते है और फाइट करते है तो कुछ ना कुछ स्पेशल जरूर होता हैं। फ़ोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार तकरीबरन 12 मिलियन साल 2017 में लैसनर के खाते में गए है। साल 2017 में उन्होंने 13 मैचों में फाइट की है। उनका काफी लिमिटेड शिड्यूल यहां पर रहता हैं। हमेशा उनकी डेट का एलान पहले ही कर दिया जाता है, कभी कभार ऐसा नहीं किया जाता है क्योंकि लाइव क्राउड को सिर्फ एक वीडियो मैसेज दिया जाता है कि लैसनर की एंट्री होने वाली है। और कई बार उनका शो टेप किया जाता है। ये एक मोटा फिगर सामने आया हैं। लेकिन अंदाजा लगा सकते है कि लैसनर के ऊपर किस तरह पैसों की बरसात होती हैं। पार्ट टाइमर के तौर पर लैसनर सबसे महंगे रैसलर है। उनसे ज्यादा WWE में किसी को पैसा नहीं दिया जाता हैं। ब्रॉक लैसनर के बाद दूसरे नंबर पर जॉन सीना आते हैं। 8 मिलियन WWE ने उऩके खाते में डाले हैं। WWE इस समय ब्रांड है। और कमाई भी जबरदस्त है। सुपरस्टार्स को भी WWE मालामाल करता हैं। और हर साल उऩके पैसों में इजाफा करता हैं। WWE का काम है कि टॉप के सुपरस्टार्स को खुश रखना क्योंकि वो खुश रहेंगे तो पैसा तो बरसेगा ही। साथ ही जितना ज्यादा सुपरस्टार्स को पुश दिया जाता है उतनी कमाई होती है। फैंस की नजर हमेशा ब्रॉक लैसनर पर रहती हैं।