ब्रॉक लैसनर के WWE में संभावित फ्यूचर प्लान का हुआ खुलासा

समरस्लैम में रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक लैसनर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार गए थे। फैंस ने सोच लिया था कि वो अब वापस नहीं आएंगे। लेकिन हैल इन ए सैल में उन्होंने सरप्राइज एंट्री करते हुए सभी को चौंका दिया। रिंगसाइड न्यूज की रिपोर्ट में लैसनर के फ्यूचर को लेकर बड़ी खबर छापी गई है। रिपोर्ट के अनुसार हैल इन ए सैल में वापसी के बाद WWE ने लैसनर के लिए एक से ज्यादा प्रतिद्वंदियों का प्लान किया है। लैसनर पहले यूनिवर्सल चैंपियन थे। रैसलमेनिया 33 में उन्होंने गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने अपना टाइटल रैसलमेनिया 34 में डिफेंड किया था। यहां वो रोमन रेंस के खिलाफ हार गए थे। इस बीच कई सुपरस्टार्स के खिलाफ उन्होंने अपना टाइटल डिफेंड किया था। रोमन रेंस और लैसनर के बीच कई बार इस चैैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। समरस्लैम में लेकिन रोमन रेंस ने उन्हें अंतत हरा ही दिया। रोमन रेंस की फ्यूड इसके बाद मनी इन द बैंक ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ शुरू हुई। हैल इन ए सैल में रोमन और ब्रॉन के बीच मैच हुआ। मैच के अंत में लैसनर ने आकर दोनों को एफ 5 मार दिया। और वापसी कर सभी को चौंका दिया। रिपोर्ट के अनुसार सर्वाइवर सीरीज में लैसनर ट्रिपल थ्रैट मैच में शामिल हो सकते है। सऊदी अरब में होने वाले इवेंट के लिए उनके मैच का एलान कर दिया गया है। लैसनर को आगे के लिए कई तरीकों से बुक किया जा सकता है। लैसनर ने इस बीच कई सरप्राइज फैंस को दिए है। उन्होंने पहले ufc में जाने को लेकर फैंस को चौंकाया। और फिर हैल इन ए सैल में वापसी कर सरप्राइज दिया। सर्वाइवर सीरीज में वो अपना अंतिम मैच लड़ सकते है। सऊदी अरब में भी उनका मैच होगा। और इसके बाद वो UFC में जाएंगे। लेकिन अभी सभी की नजरें इस बात पर है कि आगे वो किस तरीके से यहां प्लान करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications