ब्रॉक लैसनर का Raw में जिक्र नहीं किए जाने की वजह सामने आई

हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने UFC में वापसी की है। इसके बाद रॉ में उनका जिक्र नहीं किया गया था।ये भी कहा जा रहा है कि ये शो का एक पार्ट था। जिसमें खुद विंस मैकमैहन ने कहा था कि उनका नाम सामने नहीं आना चाहिए। पिछले हफ्ते UFC 226 के शो में लैसनर नजर आए थे। उन्होंने डेनियल कॉर्मियर को चैलेंज किया था। डेनियल हैवीवेट चैंपियनशिप जीत कर आए थे। WWE में यूनिवर्सल चैंपियन होने के बावजूद लैसनर ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल के बाद नजर आए है। इसके बाद कई फैंस का ये सोचना है कि UFC में उनका आना दोनों कंपनियों का साथ में होना दर्शाता है। लैसनर समरस्लैम में WWE में नजर आएंगे। हालांकि ये बात अभी पुख्ता नहीं हुई है। लेकिन कई रिपोर्ट में ये कहा गया है। यहां वो टाइटल डिफेंड करेंगे। इसके अलावा कई रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। डेव मैल्टजर के अनुसार विंस मैकमैहन ने अपने प्रोडक्शन के साथ मीटिंग रॉ से पहले की थी और वहां उन्होंने बताया था कि लैसनर का नाम का शो में जिक्र नहीं किया जाए। साथ ही विंस ने ये भी कहा था कि अगर किसी कारण नाम आता है तो फिर वो बात वहीं पर देखी जाएगी। UFC में जाने के बाद भी लैसनर WWE यूनिवर्स के सामने आएंगे। और इसका सीधा-सीधा फायदा रोमन रेंस को मिल सकता है। समरस्लैम में इन दोनों का मुकाबला होता है तो फैंस इस बार रोमन रेंस को चीयर करेंगे।

अगस्त में होने वाले समरस्लैम पीपीवी का हिस्सा लैसनर होंगे या नहीं इसका पता अभी पूरी तरह नहीं चल पाया है। लेकिन यूनिवर्सल चैंपियन लैसनर इस समय UFC रोस्टर का हिस्सा है। पिछले एक साल से यूनिवर्सल चैंपियनशिप उनके पास है। लैसनर पार्ट टाइमर के तौर पर WWE में काम करते है।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications