ब्रॉक लैसनर का अगला कदम क्या होगा?

इस बार का समरस्लैम काफी धमाकेदार रहा था। यहां कई टाइटल चेंज हुए। रैसलमेनिया के बाद समरस्लैम WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। यहां यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर और रोमन रेंस के बीच जबरदस्त मैच हुआ था। रोमन रेंस ने लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ये जो मूव था इससे कई लोग खुश नहीं थे। रोमन रेंस को लगातार फैंस बू कर रहे थे। काफी सालों से लैसनर WWE का बड़ा नाम है। लेकिन अब लगातार सवाल ये खड़ा हो रहा है कि लैसनर के लिए अगला क्या? ये उम्मीद की जा रही है कि लैसनर अब UFC में जाएंगे। वहां वो अपना करियर बनाना चाहते है। इस साल वो वहां भी गए थे। अगर वो वहां हमेशा के लिए चले जाते है तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए। वो जब वहां गए थे तब फैंस को काफी हैरानी हुई थी। कई बार ये सवाल खड़ा हुआ है कि लैसनर को सबसे ज्यादा पैसा कौन देना चाहता है। इस समय WWE में 20 मिलियन डॉलर का उनका कॉन्ट्रैक्ट है। इससे पहले 18 मिलियन का कॉन्ट्रैक्ट उनके पास था। इस मामले में काफी बहस चली थी कि लैसनर को सिर्फ पैंसो से प्यार है। और वो उस कंपनी में जाएंगे जो उन्हें ज्यादा पैसा देगी। लैसनर का करेक्टर भी कुछ ऐसा ही है। वो सिर्फ ये ध्यान में रखते है कहां से उन्हें क्या मिल रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि लैसनर कुछ टाइम के लिए आराम करेंगे और इस साल के अंत में फिर वापसी करेंगे। पिछले 16 साल से WWE में लैसनर नजर आ रहे है। 2005 में वो चले भी गए थे। गोल्डबर्ग के साथ पहली बार उनका काफी गंदा मैच रैसलमेनिया में हुआ था। यहां भी पैसों का ही ज्यादा रोल था। जैसा लैसनर चाहते थे वैसा ही हुआ। ये भी बात है कि कंपनी उनके ऊपर झुक जाती है और खुद कहता है कि आ जाओ आप प्लीज। विंस मैकमैहन ने हमेशा लैसनर का सपोर्ट किया है। लैसनर ने पिछले कुछ सालों में ज्यादा काम नहीं किया और इसके बावजूद उन्हें ज्यादा पैसा उन्होंने दिया है। वो सिर्फ बड़े पीपीवी में नजर आए है। लैसनर ने भी इसका फायदा जमकर उठाया। छह महीनों के लिए लैसनर ने अभी आराम लिया है। ये सिर्फ अभी रिपोर्ट में कहा गया है। रॉयल रंबल में वो फिर से वापसी कर सकते है। रॉयल रंबल और रैसलमेनिया में वो रहते है तो फिर WWE को इसका जबरदस्त फायदा होगा। वो अगर कुछ महीनों के लिए गायब रहते है तो फैंस का इंतजार बढ़ जाता है। क्योंकि फैंस हमेशा उनका स्वागत रिंग में करते है। उन्हें बू फैंस का कम मिलता है। रॉयल रंबल के लिए अभी बहुत वक्त बचा हुआ है। अभी भी उनके पास सोचने का वक्त बचा हुआ है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications