WWE से निकाले गए फेमस Superstars ने 16 महीने बाद दोबारा रिंग में वापसी कर मचाया बवाल, पूर्व चैंपियन की जीत में बने हीरो 

Pankaj
WWE Raw में फेमस सुपरस्टार ने की वापसी
WWE Raw में फेमस सुपरस्टार ने की वापसी

Bronson Reed: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा। डेक्सटर लूमिस (Dexter Lumis) और पूर्व चैंपियन द मिज़ (The Miz) के बीच यहां लैडर मैच देखने को मिला। आखिरकार मिज़ ने लूमिस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। हालांकि ये जीत उन्हें ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) ने दिलाई। रीड ने 16 महीने बाद वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया।

WWE Raw में पूर्व चैंपियन द मिज़ ने हासिल की बड़ी जीत

पिछले साल रीड को WWE ने रिलीज कर दिया था। साल 2019 में कंपनी के साथ उन्होंने डील साइन की थी। उन्होंने नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। दरअसल मिज़ और लूमिस के बीच मैच का ऐलान पिछले हफ्ते ही कर दिया गया था। लैडर मैच में ऊपर पैसों से भरा बैग था। शर्त के अनुसार मिज़ ये मैच जीत जाएंगे तो फिर उन्हें पैसों का बैग मिल जाएगा। अगर मिज़ हारे तो फिर उन्हें लूमिस को दोगुना पैसा देना पड़ेगा।

दोनों सुपरस्टार्स के बीच अच्छा मैच हुआ। अभी तक मिज़ के ऊपर लूमिस बहुत भारी पड़े थे। इस बार मिज़ को रीड ने बचा लिया। सही समय पर उन्होंने वापसी की और पूर्व चैंपियन को इससे फायदा पहुंचा।

ये अफवाह पहले से चल रही थी कि रीड को ट्रिपल एच वापस लाना चाहते हैं। वैसे भी ट्रिपल एच की सत्ता में कुछ रिलीज किए गए सुपरस्टार्स ने वापसी कर ली। द मिज़ और रीड अब आगे साथ में काम करते हुए नज़र आएंगे। द मिज़ इस समय NXT सुपरस्टार्स के साथ ज्यादा काम कर रहे हैं। लूमिस के साथ भी उनकी स्टोरीलाइन अभी तक जबरदस्त रही। इससे पहले टॉमैसो चैम्पा के साथ भी उन्होंने काम किया था।

खैर रीड को द मिज़ के साथ काम करने से बहुत फायदा होगा। मिज़ का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं। कई सालों से वो यहां पर काम कर रहे हैं। हील सुपरस्टार के रूप में फैंस ने हमेशा उन्हें पसंद किया। रिंग में उनके प्रोमो जबरदस्त रहते हैं। अब देखना होगा कि कंपनी ने द मिज़ और रीड के लिए आगे क्या प्लान तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications