'Roman Reigns की...'- WWE में असली ब्लडलाइन को धराशाई करने क बाद Bronson Reed की धमकी

WWE
WWE सुपरस्टार की आई खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Bronson Reed Sends Message After Joining New Bloodline: WWE में ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) पिछले कुछ महीनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया है। वो एक खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में उभर कर सामने आए हैं। WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के बाद तो उनकी बातें और होने लग गई हैं। उन्होंने सभी को चौंकाते हुए सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ज्वाइन कर ली है। Survivor Series 2024 में होने वाले WarGames मैच में सिकोआ की टीम के 5वें सदस्य भी रीड होंगे। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रीड ने रोमन रेंस और उनके साथियों की हालत खराब की। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

Ad

Survivor Series 2024 में असली और नई ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच होगा। फैंस इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों टीमें अपने 5वें मेंबर की तलाश में जुटी हुई हैं। SmackDown के हालिया एपिसोड में सिकोआ को 5वां सदस्य ब्रॉन्सन रीड के रूप में मिल गया है। रीड ने आकर रोमन रेंस के ऊपर तगड़ा अटैक किया। रेंस रिंग में बेबस नज़र आए। रोमन और उनकी टीम को अभी तक 5वां मेंबर नहीं मिल पाया है। सिकोआ की नई ब्लडलाइन अब काफी मजबूत लग रही है।

WWE ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो SmackDown के एपिसोड में नई ब्लडलाइन द्वारा तबाही मचाने के बाद का है। उसमें ब्रॉन्सन रीड ने धमकी देते हुए कहा,

सैथ रॉलिंस की हालत खराब कर दी। रोमन रेंस की हालत भी खराब कर दी। ब्रॉन्सन रीड गेम चेंजर हैं।
Ad

ब्रॉन्सन रीड ने सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन ज्वाइन करने के बाद X पर भी खास संदेश दिया। उन्होंने कहा,

अभी...मैं इस चीज को चला रहा हूं।
Ad

WWE Survivor Series 2024 में होगा तगड़ा मुकाबला

Survivor Series 2024 में होने वाला WarGames मैच बहुत ही खतरनाक होने की उम्मीद है। रोमन रेंस और उनके साथियों को अब बड़ी चुनौती मिलने वाली है। सोलो सिकोआ के पास जेकब फाटू और ब्रॉन्सन रीड हैं। इन दोनों से पार पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। SmackDown के एपिसोड में इन दोनों ने मिलकर अपनी ताकत दिखा दी है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications