WrestleMania मैच को लेकर अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर की फिटनेस रिपोर्ट सामने आई

WWE ऑन स्क्रीन और प्रोड्यूसर ब्रूस प्रिचार्ड ने हाल ही में न्यूजवीक को अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने यहां पर कई खास मुद्दों पर बातचीत की। प्रिचार्ड ने रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर का वर्णन किया। इसके अलावा उन्होंने अंडरटेकर की हालिया फिजिकल स्टेटस के बारे में बताया। 2012 में ब्रॉक लैसनर ने WWE में वापसी की है। तब से वो पार्ट टाइमर के तौर पर यहां काम कर रहे हैं। WWE में उन्होंने कई हाई प्रोफाइल लड़े हैं। पार्ट टाइम के तौर पर भी उन्हें WWE में काफी सम्मान मिलता हैं। उनका जैसा शायद यहां कोई नहीं हैं। मेन इवेंट में हमेशा उन्हें रखा जाता हैं। उस वक्त भी वो फुल टाइम परफॉर्म के तौर पर रहते हैं। रोमन रेंस का मैच रैसलमेनिया 34 में ब्रॉक लैसनर के साथ है। प्रिचार्ड ने कहा कि,"ये आप पर निर्भर करता है कि आप ब्रॉक के साथ कैसे काम करते हैं। वो कुछ ही टाइम के लिए आते हैं। और जब भी आते है तो लोगों को खींच लेते हैं। वो जो भी करते है फैंस उन्हें पसंद करते हैं। वो अपने टैलेंट का इस्तेमाल करना जानते हैं। और वो दूसरों के साथ भी यहीं करते हैं। जो चीज जब करनी होती है वो तब करते हैंं। शायद तभी उन्हें मेन इवेंट में डाला जाता हैं। उनका जैसा टैलेंट शायद ही किसी के पास हो। वैसे WWE ने भी ये सही काम किया है और उनका इस्तमाल भी वो सही तरीके से करते हैं। ब्रॉक लैसनर रैसलमेनिया के लिए पूरी तरह इस समय फिट हैं।"

Ad
वहीं अंडरटेकर के फिजिकल स्टेटस पर उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने उन्हें देखा और पिछले 10-15 सालों में अंडरटेकर पहली बार अच्छे दिख रहे थे। मैंने उन्हें इससे बेहतर पहले नहीं देखा था। और उनका शरीर अभी भी काफी अच्छा हैं।
Ad
Ad
रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। 8 अप्रैल को रैसलमेनिया 34 का आयोजन होगा। वहीं जॉन सीना ने भी अंडरटेकर को रैसलमेनिया में मैच के लिए चैलेंज किया हैं। हालांकि अभी तक अंडरटेकर का कोई जवाब नहीं आया है। उम्मीद है कि रॉ के अगले एपिसोड में अंडरटेकर आकर जॉन सीना को चुनौती देंगे।
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications