स्पोर्ट्सकीड़ा रैसलिंग को दुःख के साथ यह रिपोर्ट करना पड़ रहा है कि WWE हॉल ऑफ फेमर और प्रोफेशनल रैसलिंग लैजेंड ब्रूनो सैमार्टिनो अब हमारे बीच नहीं रहे। वह 82 साल के थे। WWE ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुखद समाचार की घोषणा की और दुनिया भर से उनके लिए श्रृद्धांजलि आनी शुरू हो गई। PW Insider के माइक जॉनसन के अनुसार, पिट्सबर्ग के अस्पताल में भर्ती होने के बाद सैमार्टिनो का निधन हुआ। WWE is saddened to learn that WWE Hall of Famer Bruno Sammartino has passed away at age 82. https://t.co/B8nUabP0oh — WWE (@WWE) April 18, 2018 इटली में जन्मे, सैमार्टिनो जैसा जीवन शायद ही किसी ने जीया हो, द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में जर्मन सैनिकों से छिप कर अमेरिका में अपने सपने को साकार करने के लिए आना और और प्रोफेशनल रैसलिंग में उच्चतम स्तर पर सफलता प्राप्त करना। सैमार्टिनो दूसरे WWE चैंपियन बनें और एक रन में उन्होंने कुल आठ साल के लिए इस चैंपियनशिप अपने पास रखा और यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो तब से अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। अपने दो रन में, उन्होंने करीब 11 सालों तक चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाए रखा ।इसीलिए उन्हें 'द लिविंग लैजेंड' नाम से नवाजा जाता हैं। सैमार्टिनो ने कुछ वक्त के लिए WWE में एक कलर कॉमेंटेटर के रूप में भी काम किया। वह हल्क होगन और रिक फ्लेयर जैसे सुपरस्टार्स की काफी आलोचना करते थे और WWE के दिशा-निर्देश के बारे में खुलकर बात किया करते थे। 2013 में हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने के लिए वह WWE में वापस लौटे। 2015 हॉल ऑफ़ फेम में लैरी ज़ब्स्को को शामिल करने के लिए , सैमार्टिनो WWE में वापस दिखे थे। उनका निधन प्रो रैसलिंग जगत के लिए एक बहुत बड़ा सदमा हैं। हम इस महान रैसलर की आत्मा की शांति और सद्गति की कमाना करते हैं। लेखक - रिजु दासगुप्ता , अनुवादक - संजय दत्ता