Create

"मैं AEW में कभी यस चैंट्स का प्रयोग नहीं करूंगा और इसके लिए मैंने पहले ही WWE से बात कर ली थी"

WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन ने कुछ दिन पहले AEW में डेब्यू किया था
WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन ने कुछ दिन पहले AEW में डेब्यू किया था

WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) ने कुछ दिन पहले AEW में डेब्यू कर लिया। इस दौरान फैंस ने यस चैंट्स भी लगाए। डेनियल ब्रायन ने अब बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो AEW में यस चैंट्स की शुरूआत नहीं करेंगे और इस बारे में उनकी WWE से बात हो चुकी है। AEW वर्ल्ड चैंपियन कैनी ओमेगा (Kenny Omega) के साथ डेनियल ब्रायन की इस समय राइवलरी चल रही है। डेनियल ब्रायन इस समय AEW में ब्रायन डेनियलसन नाम से काम कर रहे हैं।

WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन ने दिया बहुत बड़ा बयान

Rasslin with Brandon F. Walker के साथ बातचीत करते हुए पूर्व WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन ने बड़ा खुलासा किया। ब्रायन ने कहा कि वो WWE के राइट्स का ख्याल रखेंगे। ब्रायन ने ये भी बताया कि वो यस चैंट्स का प्रयोग क्यों नहीं करेंगे। ब्रायन ने कहा,

WWE का मुझे पूरा ख्याल है और यहां के राइट्स का भी मेरे लिए बहुत महत्व है। ये सब चीज मैं अपने लिए नहीं कर रहा हूं। लीगल तौर पर ना मैंने सोचा और ना ही WWE ने सोचा। AEW में जाने से पहले मेरी केविन डून के साथ बात हुई थी। मैंने उन्हें बता दिया था कि मैं जा रहा हूं। मैंने उन्हें डेब्यू डेट भी बता दी थी। उन्होंने भी आराम से मुझसे बात की और सभी राइट्स के बारे में बताया। मैं अपनी तरफ से भी सभी चीजें सही करने की कोशिश कर रहा हूं। यस चैंट्स का प्रयोग मैं बिल्कुल नहीं करूंगा।

youtube-cover

ब्रायन ने जब AEW में डेब्यू किया था तब फैंस ने यस चैंट्स लगाए थे। हालांकि डेनियल ब्रायन ने फैंस के सामने ज्यादा एक्शन इसे लेकर नहीं दिखाया। ऐसा उन्होंने क्यों नहीं किया इस बात का खुलासा कर दिया है। ब्रायन WWE के बहुत पुराने रेसलर रहे हैं। कई सालों तक ब्रायन ने यहां काम किया है। कई चैंपियनशिप WWE में ब्रायन ने हासिल की और फैंस का बहुत ज्यादा प्यार उन्हें मिला। अब AEW में ब्रायन शानदार अंदाज में नजर आएंगे। देखना ये भी होगा कि AEW में फैंस का रिएक्शन उनके लिए कैसा रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment