WWE के बड़े सुपरस्टार और स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस हफ्ते का आगाज शेन मैकमैहन ने किया और उन्होंने पहले ब्रायन और क्राउड का रैसलमेनिया के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद मैकमैहन ने ऐलान किया कि ब्रायन अब ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर नहीं हैं। साथ ही नए मैनेजर का नाम घोषित किया।
दरअसल ,इस हफ्ते स्मैकडाउन में ब्रायन ने बतौर सुपरस्टार एजे स्टाइल्स के खिलफ मैच लड़ा। ये मैच नई जनरल मैनेजर पेज ने आते ही तय किया था। करीब तीन साल बाद ब्रायन को ब्लू ब्रांड की रिंग में एक्शन करते हुए देखा गया।.@WWEDanielBryan has formally resigned as #SDLive GM... so who will fill the role? #SDLive pic.twitter.com/mbKenU0nFs
— WWE (@WWE) April 11, 2018
स्मैकडाउन लाइव के मेन इवेंट में ब्रायन और स्टाइल्स का जबरदस्त मैच फैंस को देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने अपने अपने शानदार मूव्स लगाए। ब्रायन ने एक बार मैच में बढ़त बना ली थी लेकिन स्टाइल्स ने पलटवार किया। ब्रायन के लिए फैंस का वहीं जोश देखने को मिल रहा था जो पहले होता था। ब्रायन ने स्मैकडाउन की रिंग में लगभग तीन साल बाद मैच लड़ा है। हालांकि इस मैच में शिंस्के नाकामुरा ने दखल दिया, आते ही शिंस्के ने पहले ब्रायन पर अटैक किया उसके बाद स्टाइल्स को फिर मारा। इस स्टोरीलाइन से देखकर लग रहा है कि बैकलैश पीपीवी में टाइटल के लिए एजे स्टाइल्स , शिंस्के नाकामुरा और डेनियल ब्रायन के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है।It's time to get down to business.@RealPaigeWWE's first act as #SDLive GM? Pitting @WWEDanielBryan against The #Phenomenal @AJStylesOrg! #YesYesYes pic.twitter.com/VjAI78WZhF
— WWE Universe (@WWEUniverse) April 11, 2018
Oh... you thought @ShinsukeN's rage would end at #WrestleMania? #SDLive pic.twitter.com/wsYatYxcoV
— WWE Universe (@WWEUniverse) April 11, 2018
कुछ दिन पहले रैसलमेनिया पर डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन ने टीम बनाकर केविन ओवंस और सैमी जेन पर जीत दर्ज की थी। इस जीत से पहले ओवंस और सैमी ने शेन-ब्रायन पर अटैक किया था जिसके बाद ये मुकाबला तय किया गया। आपको बता दे कि 8 फरवरी 2016 को डेनियल ब्रायन को चोट के कारण रिंग को अलविदा कहना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने स्मैकडाउन का मैनेजर बनाया गया। वहीं 20 मार्च 2018, लगभग दो साल बाद एक बार फिर से ब्रायन को WWE के डॉक्टर्स ने रिंग में लड़ेने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया था। खैर, अब ब्रायन एक सुपरस्टार के रुप में दिखेंगे , लेकिन देखना होगा कि आने वाले दिनों में ब्रायन के लिए क्या स्टोरीलाइन बनाई जाती है।"Ring rust" is not in @WWEDanielBryan's vocabulary. #SDLive pic.twitter.com/u2uB9ZydDH
— WWE Universe (@WWEUniverse) April 11, 2018