"एक समय ऐसा भी था जब The Undertaker ने WWE को छोड़ने के बारे में सोचा"- दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज अंडरटेकर को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज अंडरटेकर को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई

The Undertaker: WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) को लेकर दिग्गज हेनरी ओ. गोडविन ने इस बार बड़ा बयान दिया। टेकर हमेशा से WWE के प्रति हमेशा लॉयल रहे। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का साथ उन्होंने हमेशा दिया। खुद विंस ने ये बात कई बार बताई। अंडरटेकर के कई साथियों ने शुरूआत में कंपनी छोड़ दी थी। हालांकि टेकर ने कभी ऐसा नहीं किया।

Ad

WWE दिग्गज अंडरटेकर को लेकर बड़ा बयान सामने आया

The Pat McAfee शो में मार्च में विंस मैकमैहन ने कहा था कि अंडरटेकर ने कभी उनसे WCW ज्वाइन करने को लेकर बात नहीं की। विंस ने हमेशा उनके ऊपर भरोसा किया। टेकर भी हमेशा मैकमैहन के भरोसे पर खरे उतरे। अंडरटेकर के बैकस्टेज ग्रुप में गोडविन और मिडीयोन भी शामिल थे। इस ग्रुप का नाम BSK था। हाल ही में Monte & The Pharaoh को गोडविन और मिडीयोन ने अपना इंटरव्यू दिया।

मिडीयोन ने कहा कि अंडरटेकर ने कभी भी कंपनी स्विच करने की इच्छा नहीं जताई। वहीं गोडविन से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने हां कह दिया।

हां टेकर ने कंपनी स्विच करने के बारे में सोचा था। एक समय वो WWE को छोड़ना चाहते थे। WCW से एक बार ऑफर जरूर आया था। टेकर ने इस बारे में हम लोगों से बात की थी। टेकर ने कहा कि अगर मैं जाऊंगा तो सभी आएंगे। भगवान का शुक्र है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

youtube-cover
Ad

अंडरटेकर का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा। कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। इस दौरान सभी भावुक हो गए थे। अब रिंग में दोबारा टेकर वापसी नहीं करेंगे। ये बात कई बार खुद अंडरटेकर भी कह चुके हैं। टेकर कह चुके हैं कि अब उनका काम रिंग में खत्म हो गया।

खैर कुछ साल बाद शायद बैकस्टेज काम करते हुए वो नज़र आ सकते हैं। ऐसा होगा तो फिर नए सुपरस्टार्स के लिए ये अच्छी बात होगी। उन्हें बहुत फायदा मिलेगा। रिटायरमेंट के बाद से टेकर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नज़र आए। उन्होंने अपने करियर के बारे में बताया। उन्होंने कई घटनाओं को उज़ागर भी किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications