हाल ही में एक फैन ने ट्विटर पर WWE हॉल ऑफ़ फेम बबा रे डडली से पूछा कि रोंडा राउज़ी के प्रोमोज़ को सुधारने के लिए वो उन्हें क्या सलाह देंगे। डडली का जवाब मज़ेदार भी था और महत्वपूर्ण भी। Hire an Advocate. https://t.co/E3bcIEM7tS — Bubba Ray Dudley (@bullyray5150) June 13, 2018 डडली के ऐसे जवाब की वजह ये थी कि पॉल हेमन ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट हैं। हेमन और डडली ECW प्रोमोशंस के समय से एक दूसरे को जानते हैं। रोंडा राउजी को ऑक्टागन में सबसे अच्छी परफॉर्मर्स में गिना जाता है। MMA में करियर बनाने बाद राउजी अब WWE की सुपरस्टार बन चुकी हैं। कर्ट एंगल के साथ राउजी ने अपने पहले WrestleMania में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन की जोड़ी को हराया था। राउजी रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मनी इन द बैंक पीपीवी में उतरेंगी। WWE के अपने छोटे से करियर में रिंग की अंदर राउजी ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन प्रोमोज़ के मामले में राउजी कुछ खास नहीं हैं। माइक्रोफोन पर रोबोटिक लगने की वजह से उनकी बहुत आलोचना हुई है। हालांकि वे हफ्ते दर हफ्ते खुद को सुधार रही हैं। डडली चाहते हैं कि राउजी, पॉल हेमन के साथ जुड़ जाएँ। पॉल हेमन कई WWE सुपरस्टार्स के मैनेजर रहे हैं। लैसनर की WWE को छोड़ कर UFC में जाने की ख़बरों के बाद हेमन का भविष्य खतरे में नज़र आ रहा है। रोंडा राउजी के पास RAW विमेंस चैंपियन बनने का एक मौका है। वो नाया जैक्स के खिलाफ मनी इन द बैंक में उतरेंगी। क्या वो अपने पहली बार होने वाले सिंगल्स मैच में जीत पाएंगी? क्या आप पॉल हेमन और राउजी को एक साथ देखना चाहते हैं? क्या ये एक अच्छा गठबंधन होगा?