सैथ रॉलिंस के पूर्व साथी और WWE से निकाले गए सुपरस्टार ने AEW में अपनी एंट्री टीज की, ट्विटर पर वीडियो डालकर चौंकाया

पूर्व WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया
पूर्व WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया

कुछ महीने पहले WWE ने बडी मर्फी (Buddy Murphy) को कंपनी से निकाल दिया था। ये काफी चौंकाने वाली खबर फैंस के लिए थी क्योंकि सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर उन्होंने अच्छा काम किया। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के पूर्व साथी मर्फी का अब WWE नॉन कम्पीट कॉन्ट्रैक्ट 31 अगस्त को खत्म हो जाएगा। मर्फी इसके बाद किसी अन्य कंपनी में काम कर सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए मर्फी ने अब बहुत बड़ी चीज अपने फ्यूचर को लेकर टीज कर दी।

Ad

कुछ महीने पहले बडी मर्फी को WWE से रिलीज कर दिया गया था

पूर्व WWE सुपरस्टार मर्फी ने ट्विटर पर एक छोटी क्लिप पोस्ट की। ये वीडियो किसी जेल या फिर साइकीऐट्रिक हॉस्पिटल की नजर आई। 'BKS88' की यूनिफॉर्म पहनकर शख्स इसमें दीवार को बाउंसबैक कर रहा है। अब इस वीडियो को देखकर कई फैंस अलग तरह का अंदाजा लगा रहे हैं। एलिस्टर ब्लैक के AEW डेब्यू के दौरान कुछ इस तरह की चीजें दिखाई गई थी। ब्लैक ने इसके बाद ऑर्न एंडरसन और कोडी रोड्स पर हमला किया था।

Ad

AEW में अगर मर्फी जाएंगे तो फिर वो इस नाम का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। ट्विटर के जरिए उन्होंने अपना नाम टीज कर दिया है। शायद इस नाम की शुरूआत B या M से होगी। इसके अलावा 1988 भी यूनिफॉर्म में लिखा दिख रहा है। मर्फी का जन्म साल 1988 में हुआ था।

एलिस्टर ब्लैक भी AEW में अलग नाम से नजर आए। मर्फी भी अलग नाम से जाने जाएंगे। फैंस की उत्सुकता अब इस क्लिप को देखकर बढ़ गई है। मर्फी अब कुछ समय बाद AEW में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर ये WWE के लिए एक और बुरी खबर होगी। मर्फी ने पिछले साल सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया था। मिस्टीरियो फैमिली भी इस स्टोरीलाइन में शामिल रही थी।

इस साल सैथ रॉलिंस से अलग होने के बाद मर्फी का पुश खत्म कर दिया गया था। ये बात किसी को अच्छी नहीं लगी थी। मर्फी कई महीनों से WWE टीवी पर भी नजर नहीं आए। अंत में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। खैर 31 अगस्त के बाद ये बात कंफर्म हो जाएगी कि मर्फी AEW में नजर आएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications