शेन मैकमैहन को UFC में लड़ते हुए देखना चाहते हैं बुली रे और टॉमी ड्रीमर

हाउस ऑफ हार्डकोर के फाउंडर टॉमी ड्रीमर और अनुभवी बुली रे, (जिन्हें कि WWE फैंस बबा रे डडली के नाम से जानते हैं) ने TMZ को बताया कि उनके दोस्त और स्मैकडाउन के कमिश्नर शेन मैकमैहन को UFC में लड़ने के बारे में सोचना चाहिए। पूर्व WWE लैजेंड्स के मुताबिक शेन मैकमैहन के पास वो सारी काबिलियत है, जोकि एक सुपरस्टार में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफल होने के लिए चाहिए होती है। शेन मैकमैहन रूथलैस एग्रेशन एरा में काफी डेरिंग सुपरस्टार्स में से एक थे। 2001 में पेबैक पीपीवी में उन्होंने टाइटरन के ऊपर से बिग शो के ऊपर छलांग मारी थी। कोस्ट टू कोस्ट उनका काफी खतरनाक सिग्नेचर मूव था।

Ad
youtube-cover
Ad

अभी भी उन्हें रौक पाना काफी मुश्किल है, याद कीजिए किस तरह से वो रैसलमेनिया 32 में वो स्टील केज के ऊपर से कूंदे थे और इस साल रैसलमेनिया में एजे स्टाइलस के खिलाफ उनका मैच। दोनों टॉमी ड्रीमर और बुली रे के मुताबिक शेन मैकमैहन के अंदर वो दो खूबी है, जिसकी वजह से वो MMA में सफल हो सकते हैं। एक तो वो टैलेंटिड रैसलर है और दूसरा वो किसी से डरते नहीं है। WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर, बतिस्ता, अल्बर्टो डैल रियो और शिंस्के नाकामुरा जैसे स्टार्स का MMA में शानदार करियर रहा है और शेन भी उस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। WWE में वापसी से पहले शेन मैकमैहन ने चाइना की वीडियो कंपनी के सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था। इस बात की आशंका बहुत कम है कि शेन मैकमैहन UFC में करियर बनाने के लिए WWE में अपनी जगह को छोड़ेंगे। खासकर इस बात को ध्यान में रखते हुए कि वो और उनकी फैमिली विश्व की सबसे बड़ी प्रो रैसलिंग प्रोमोशन चला रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications