WWE SmackDown में फेमस Superstar की 8 महीनों से चली आ रही लगातार जीत की स्ट्रीक का हुआ अंत, दिग्गज के हाथों मिली बड़ी हार

Ujjaval
WWE स्टार की स्ट्रीक का SmackDown में हुआ अंत
WWE स्टार की स्ट्रीक का SmackDown में हुआ अंत

Cameron Grimes: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड की शुरुआत में एक जबरदस्त फैटल 4 वे मैच देखने को मिला था। इस मैच द्वारा फेमस सुपरस्टार कैमरन ग्राइम्स (Cameron Grimes) की जीत की स्ट्रीक का अंत हो गया है। आपको बता दें कि पिछले 8 महीनों से उन्हें हार नहीं मिली थी। SmackDown के हालिया एपिसोड में उनकी किस्मत खराब रही।

SmackDown के एपिसोड में एलए नाइट, कैमरन ग्राइम्स, शेमस और रे मिस्टीरियो के बीच फैटल 4 वे मैच हुआ था। असल में यह मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप इंविटेशनल टूर्नामेंट का हिस्सा था। इस मैच में सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ग्राइम्स ने भी अच्छा काम किया। 29 साल के ग्राइम्स ने लगातार शानदार मूव्स द्वारा प्रभावित किया।

अंत में वो शेमस को अपना फिनिशर केव-इन देने में सफल हो गए थे और लग रहा था कि वो अब जीत दर्ज कर लेंगे। रे मिस्टीरियो ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने कैमरन पर शानदार मूव लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। इसी के साथ रे मिस्टीरियो अब यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल मैच पाने के एक कदम करीब आ गए हैं।

कैमरन ग्राइम्स के लिए पिछले 8 महीने शानदार साबित हुए थे। उन्होंने कुछ महीनों पहले अपना मेन रोस्टर पर इन-रिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी आखिरी हार नवंबर 2022 में आई थी। उन्हें 8 नवंबर 2022 को NXT के एपिसोड में जो गेसी ने हराया था। इसके बाद से ग्राइम्स अनडिफिटेड थे। इस हार से जरूर ग्राइम्स थोड़े निराश हुए होंगे।

WWE SmackDown में Cameron Grimes ने अभी तक प्रभावित किया है

मेन रोस्टर डेब्यू से पहले कुछ महीनों तक कैमरन ग्राइम्स पूरी तरह से इन-रिंग एक्शन और टीवी से दूर थे। बाद में Draft 2023 के दौरान उन्हें मेन रोस्टर पर शामिल किया गया। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में बैरन कॉर्बिन पर कुछ ही सेकेंड्स में जीत दर्ज कर ली थी। 19 मई 2023 को कैमरन ने अशांटे एडोनिस को सिंगल्स मैच में हराया था। ग्राइम्स को भले ही फैटल 4 वे मैच में हार मिली है, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन के कारण मोमेंटम बनाए रखा है। देखना होगा कि वो इस चीज़ का आगे जाकर किस हद तक फायदा उठाते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications